Move to Jagran APP

अनोखा मामला: गढ़वा में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, ससुरालवालों ने मायके वालों पर साजिश कर हत्या का लगाया आरोप

यूं तो विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर साजिश कर हत्या करने के मामले अक्सर सुर्खियां बनती हैं। लेकिन नवविवाहिता की मौत का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ससुराल पक्ष ने ही मायके वालों पर नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 01:01 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 01:01 PM (IST)
अनोखा मामला: गढ़वा में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, ससुरालवालों ने मायके वालों पर साजिश कर हत्या का लगाया आरोप
अनोखा मामला: गढ़वा में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत। जागरण

गढ़वा, संस। यूं तो विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर साजिश कर हत्या करने के मामले अक्सर सुर्खियां बनती हैं। लेकिन जिले में नवविवाहिता की मौत का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ससुराल पक्ष ने ही मायके वालों पर नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला बरडीहा थाना क्षेत्र के जीका गांव का है। जीका गांव स्थित मायके में दुर्गा देवी 19 वर्ष की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई।

loksabha election banner

इस मामले में मृतका के मायके वाले जहां बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं, जबकि दुर्गा देवी के ससुरालवाले उसकी मौत के लिए मायके पक्ष पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने बरडीहा थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार जीका गांव निवासी शंभू राम की पुत्री दुर्गा की शादी अप्रैल 2021 में बरडीहा थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव के नवडिहवा टोला निवासी सहदुल रजवार के पुत्र वीरेंद्र रजवार के साथ हुई थी।

दुर्गा शादी के बाद ससुराल गई थी। उसके कुछ दिन बाद विदा होकर मायके चली आई थी। दशहरा में द्विरागमन का रस्म पूरा किया जाना था। बताया गया कि गुरुवार को दुर्गा देवी ने तीज का व्रत किया था। शुक्रवार को तीज व्रत का पारण करने के कुछ देर बाद दुर्गा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे दस्त व उल्टी होने लगी। तब उसके मायके वालों ने स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया।

लेकिन दुर्गा देवी की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर दुर्गा देवी के ससुराल वालों ने बरडीहा थाना पहुंचकर मायके वालों पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके पश्चात बरडीहा थाना पुलिस ने जीका गांव पहुंचकर दुर्गा देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गढ़वा में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.