नेतरहाट प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 6 दिसंबर को होगा एग्जाम
नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा अब 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। छात्र ...और पढ़ें

छात्र 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
HighLights
प्रवेश परीक्षा अब 6 दिसंबर को आयोजित होगी।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तक।
प्रवेश पत्र 9 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
राज्य ब्यूरो, रांची। लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा अब छह दिसंबर को आयोजित होगी। पहले यह प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित होनेवाली थी। विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा की तिथि के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में संशोधन किया है।
अब इस इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र आठ अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले 24 सितंबर को ऑनलाइन आवेदन की तिथि खत्म हो गई थी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र नौ नवंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बताते चलें कि यह प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रमंडल मुख्यालयाें में आयोजित की जाएगी।
नेतरहाट विद्यालय से जुड़े मुख्य बिंदु
स्थापना और पहचान: नेतरहाट आवासीय विद्यालय झारखंड के लातेहार जिले में स्थित एक प्रतिष्ठित आवासीय शिक्षण संस्थान है। इसकी स्थापना 15 नवंबर 1954 को हुई थी। यह विशिष्ट गुरु-शिष्य परंपरा, उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और अनुशासन के लिए देश-विदेश में जाना जाता है।
- सत्र: यह नामांकन प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु है।
- परीक्षा केंद्र: प्रवेश परीक्षा झारखंड के विभिन्न प्रमंडल मुख्यालयों (डिविजनल हेडक्वार्टर) में आयोजित की जाएगी।
- महत्वपूर्ण सलाह: चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दी गई है, इसलिए जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
