विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीट-यूजी परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, रांची से धनबाद और डालटनगंज के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Published: Sat, 20 Jun 2026 02:47 PM (IST)

रेलवे ने नीट-यूजी परीक्षार्थियों के लिए रांची से धनबाद और डालटनगंज के लिए 21 जून को दो विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

AI Generated Image

AI Generated Image

HighLights

  1. नीट-यूजी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें।

  2. रांची से धनबाद और डालटनगंज के लिए दो ट्रेनें उपलब्ध।

  3. 21 जून, रविवार को एकतरफा चलेंगी ये अनारक्षित ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, रांची। नीट-यूजी परीक्षा को लेकर रेलवे ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची से धनबाद तथा डालटनगंज के लिए दो विशेष अनारक्षित ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। दोनों ट्रेनें 21 जून, रविवार को एक तरफा चलाई जाएंगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08603 रांची-धनबाद विशेष ट्रेन शाम 6:30 बजे रांची से खुलेगी। यह ट्रेन मूरी, झालिदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, फुलवारटांड़ और कतरासगढ़ स्टेशन पर रुकते हुए रात 11:05 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 12 मेमू डिब्बे लगाए जाएंगे।

वहीं ट्रेन संख्या 08631 रांची-डालटनगंज विशेष ट्रेन शाम 7:15 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पिस्का, टांगरबंसली, नगजुआ, लोहरदगा, बड़कीचांपी, बोदाग्राम, टोरी, लातेहार, छीपादोहर और बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव लेते हुए रात 11:15 बजे डालटनगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल आठ डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें दो एसएलआरडी तथा छह सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और परीक्षार्थियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- NEET Exam Special: परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, 21 जून को राउरकेला-टाटानगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन