Move to Jagran APP

म्यांमार आर्मी के हथियार पहुंच रहे झारखंड के उग्रवादियों के पास

रांची, जासं : राजधानी रांची, लातेहार और बोकारो में इन दिनों नागालैंड से अत्याधुनिक हथिया

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 05:36 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 05:36 AM (IST)
म्यांमार आर्मी के हथियार पहुंच रहे झारखंड के उग्रवादियों के पास
म्यांमार आर्मी के हथियार पहुंच रहे झारखंड के उग्रवादियों के पास

रांची, जासं : राजधानी रांची, लातेहार और बोकारो में इन दिनों नागालैंड से अत्याधुनिक हथियारों की तस्करी हो रही है। एके-47, एके-56, कारबाइन सहित कई तरह के हथियार झारखंड के पीएलएफआइ (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया), टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) सहित अन्य उग्रवादी संगठनों के पास पहुंच रही है। इन हथियारों को नागालैंड के फर्जी आ‌र्म्स लाइसेंस के माध्यम से बिहार और झारखंड तक लाया जा रहा है। आश्चर्य की बात है कि ये हथियार म्यांमार सेना की है।

loksabha election banner

बिहार और झारखंड पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर ये हथियार म्यांमार सेना जवानों के पास से कैसे निकल रहे हैं। बता दें कि इन हथियारों की तस्करी का मामला तब खुला जब बिहार के पूर्णिया पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड मुकेश सिंह को रांची के अरगोड़ा से गिरफ्तार किया। वह झारखंड के नक्सलियों व उग्रवादियों को हथियारों के साथ बुलेटप्रूफ जैकेट भी सप्लाई कर रहा था। मुकेश रांची के अरगोड़ा बस्ती में छुपकर रह रहा था। मुकेश के दो साथी भी पकड़े गए हैं।

दो लाख में बुलेट प्रूफ जैकेट, 8.50 लाख में एके-47

उग्रवादियों तक सप्लाई होने वाली बुलेटप्रूफ जैकेट दो लाख रुपये और एके-47 8.50 लाख रुपये में पहुंच रही है। वहीं 1.20 लाख रुपये में ये नागालैंड के फर्जी आ‌र्म्स लाइसेंस भी बनवा देते थे।

पूर्व में मिले आधुनिक हथियारों की चल रही जांच

पुलिस झारखंड में पूर्व में मिले आधुनिक हथियारों की जांच कर रही है। बीते छह नवंबर को रांची और लातेहार बॉर्डर से पुलिस से एके-47, तीन एसएलआर, अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर, इंसास रायफल के साथ चार टीपीसी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 1576 गोलियां भी मिली थी। पुलिस इसका नागालैंड कनेक्शन खंगालने में जुट गई है।

रांची से पकड़ाया था कारबाइन :

औरंगाबाद पुलिस द्वारा बीते 23 जनवरी को एक कारबाइन, तीन देसी कट्टा, 7.62 एमएम का ऑटोमेटिक पिस्टल और चार मैगजीन बरामद किया गया था। उस समय भी एक अपराधी रूपेश कुमार रांची के अरगोड़ा से ही पकड़ा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.