Move to Jagran APP

पुलिस को रसगुल्ला खिलाया, फिर उम्र कैद की सजा काट रहा कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा रिम्स से फरार

अपहरण व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा रिम्स से फरार हो गया। शनिवार को उससे मिलने के लिए उसका भाई आया था। उसने शाम को अपराधी कृष्ण मोहन झा की सुरक्षा में तैनात जवानों को रसगुल्ला भी खिलाया था।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 11:06 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 11:06 AM (IST)
पुलिस को रसगुल्ला खिलाया, फिर उम्र कैद की सजा काट रहा कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा रिम्स से फरार
रांची रिम्स में इलाज करा रहा नक्सली कृष्ण मोहन झा अहले सुबह रिम्स से फरार हो गया।

राज्य ब्यूरो, रांची : अपहरण व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा रविवार की सुबह करीब तीन बजे रिम्स से फरार हो गया। वह रिम्स के मेडिसिन वार्ड में डॉ सीबी शर्मा की देखरेख में इलाजरत था। पिछले 27 दिनों से उसका इलाज रिम्स में चल रहा था। वह लीवर संक्रमण से पीड़ित है। उसने मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश को आवेदन लिख कर जान बचाने की गुहार लगायी थी और लोगों से आर्थिक मदद भी मांगी थी।

loksabha election banner

रिम्स में उसकी देखरेख में उसकी मां भी थी।  शनिवार की शाम उससे मिलने के लिए उसका भाई रिम्स आया था। उसने शाम को अपराधी कृष्ण मोहन झा की सुरक्षा में तैनात जवानों को रसगुल्ला भी खिलाया था। यहां उसे हथकड़ी भी नहीं लगाई गई थी। रविवार की सुबह तीन बजे अपराधी अपनी मां के साथ रिम्स से फरार हो गया।

अपराधी कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय उर्फ धनंजय उर्फ काली झा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुरहानी थाना क्षेत्र के बथना परिया का रहने वाला था। उसने झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित असवाल चौक और लातेहार के अंबा कोठी में भी अपना आवास रखा था।

गत 24 अगस्त को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से इलाज के लिए उसे रिम्स लाया गया था। उसकी सुरक्षा में कक्षपाल करमचंद मरांडी के अलावा दो भूतपूर्व सैनिक कक्षपाल मोरहा भगत व एरोस तिर्की को लगाया गया था।

अपराधी कृष्ण मोहन झा के खिलाफ रांची के सुखदेव नगर थाने में अपहरण हत्या के अलावा मुसहरी, लातेहार बरवाडीह, गुमला और पूसा थाने में अपहरण हत्या व मारपीट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.