Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की लक्ष्मी ने सोना व रजत जीता

होटवार में चल रहे राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को झारखंड की लक्ष्मी ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 06:43 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 06:43 AM (IST)
राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की लक्ष्मी ने सोना व रजत जीता
राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की लक्ष्मी ने सोना व रजत जीता

जागरण संवाददाता, रांची : होटवार स्थित एकलव्य आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में चल रहे 64वें नेशनल स्कूल गेम आर्चरी टूर्नामेंट में झारखंड की लक्ष्मी हेम्ब्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 मीटर रिकर्व बालिका में 318 अंकों के साथ स्वर्ण जीता। जबकि हरियाणा की आयुषी ने 316 अंकों के साथ रजत व झारखंड की साहिन्या शर्मा ने 315 अंकों के साथ कांस्य पर कब्जा जमाया। 60 मीटर सेकेंड रिकर्व बालिका में हरियाणा की रिधि पहले, आयुषी दूसरे व छतीसगढ़ के दिनास तीसरे स्थान पर रही।

loksabha election banner

रिकर्व बालिका ओलंपिक राउंड में हरियाणा की रिधि ने स्वर्ण, झारखंड की लक्ष्मी हेम्ब्रोम ने रजत व महाराष्ट्र की तिसा ने कांस्य जीता। 60 मीटर रिकर्व बालक में मध्य प्रदेश के अमित कुमार ने स्वर्ण, पंजाब के विनायक वर्मा ने रजत व हरियाणा के राहुल ने कांस्य जीता। वही सेकेंड 60 मीटर बालक में मध्य प्रदेश के अमित कुमार पहले, महाराष्ट्र के अभिजीत दूसरे व झारखंड के अभिषेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। रिकर्व बालक व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में हरियाणा के पारस ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश के अमित कुमार ने रजत व पंजाब के ध्रुव ने कांस्य पदक जीता। कंपाउंड बालिका 50 मीटर में राजस्थान की प्रिया पहले, महाराष्ट्र की ईशा दूसरे व दिल्ली की संचिता तिवारी तीसरे स्थान पर रही। सेकेंड 50 मीटर में महाराष्ट्र की ईशा ने स्वर्ण, राजस्थान की प्रिया ने रजत व झारखंड की सबिता कुमारी ने कांस्य पदक जीता। बालिका व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में दिल्ली की सांची ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश की अनुराधा ने रजत व दिल्ली की प्रगति ने कांस्य पदक जीता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.