Move to Jagran APP

राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप के लिए सिमडेगा में हॉकी खिलाड़‍ियों का चयन ट्रायल 10 को

National Hockey Championship चयन 3 फरवरी को 900 बजे से शुरू होगा। चयन ट्रायल में शामिल खिलाड़‍ियों में से 25 -25 महिला पुरुष खिलाड़‍ियों का चयन किया जाएगा और इसके बाद एक महीने का विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:35 PM (IST)
राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप के लिए सिमडेगा में हॉकी खिलाड़‍ियों का चयन ट्रायल 10 को
National Hockey Championship महिला और पुरुष खिलाड़‍ियों का चयन ट्रायल किया जाएगा।

सिमडेगा, जासं। 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन 10 मार्च से 21 मार्च 2021 को सिमडेगा में होगा। इसके अलावा 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन 17 मार्च से 28 मार्च 2021तक नरवाना हरियाणा में प्रस्तावित है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के महिला एवं पुरुष हॉकी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए हॉकी झारखंड टीम के खिलाड़ि‍यों का चयन ट्रायल 3 फरवरी 2021 को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में होगा।

loksabha election banner

इस चयन ट्रायल में झारखंड का कोई भी महिला व पुरुष हॉकी खिलाड़ी, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 के बाद है, भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अपने साथ आधार कार्ड, पंचायत या नगरपालिका से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, हॉकी इंडिया का आइडी कार्ड यदि है तो तथा मेडिकल से जारी किया गया उम्र पात्रता प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। यह चयन 3 फरवरी को 9:00 बजे से शुरू होगा।

चयन ट्रायल में शामिल खिलाड़‍ियों में से 25 -25 महिला-पुरुष खिलाड़‍ियों का चयन किया जाएगा। उनका एक महीने का विशेष कैंप का आयोजन कर उनमें से सर्वश्रेष्ठ 18-18 खिलाड़‍ियों को झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मनोज कोनबेगी अध्यक्ष हॉकी सिमडेगा 09973839163 से संपर्क कर सकते हैं। चयन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को अपना कोविड जांच कराकर निगिटिव रिपोर्ट को साथ में लेकर आने को कहा गया है। यह जानकारी हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.