Move to Jagran APP

Accident In Garhwa: झारखंड के गढ़वा में भीषण हादसा... दो लोगों की मौत के बाद आक्रोश... तीन घंटे जाम रहा एनएच

National Highway-343 राष्ट्रीय राजमार्ग 343 यानी गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 06:29 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2022 06:30 PM (IST)
Accident In Garhwa: झारखंड के गढ़वा में भीषण हादसा... दो लोगों की मौत के बाद आक्रोश... तीन घंटे जाम रहा एनएच
Accident In Garhwa: गढ़वा में भीषण हादसा... दो लोगों की मौत के बाद आक्रोश... तीन घंटे जाम रहा एनएच

गढ़वा, जागरण संवाददाता। झारखंड के गढ़वा में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लोग उग्र हो गए। लोगों ने तीन घंटे तक एनएच को जाम कर दिया। इस कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। यात्री परेशान रहे। हुआ यह कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर रंका थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के समीप पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 53 साल के विनोद राम तथा 45 साल के दुलाल राम शामिल हैं। दोनों रंका थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के रहनेवाले थे।

loksabha election banner

छत्तीसगढ़ के सामंजस्य होटल में करते थे काम

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने भौंरी गांव के समीप एनएच 343 को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार विनोद राम और दुलाल राम छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित सामंजस्य होटल में भोजन बनाने वाले कारीगर के रूप में काम करते थे। दोनों अपने घर से एक ही मोटरसाइकिल से बुधवार की सुबह में रामानुजगंज जाने के लिए निकले थे। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने इनकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।

अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई दोनों की मौत

इस हादसे में विनोद राम व दुलाल राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्वजन ने दोनों घायलों को रामानुजगंज स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके पश्चात दोनों को सदर अस्पताल गढ़वा में लाया जा रहा था। इस दौरान विनोद राम की रास्ते में ही मौत हो गई। सदर अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सक ने परीक्षण कर विनोद राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल दुलाल राम को रिम्स रांची ले जाने के दौरान चंदवा में ही उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना के बाद सड़क पर उतरे लोग

इसकी सूचना मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। शाम साढ़े पांच बजे तक सड़क से जाम नहीं हटाया जा सका था। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इधर, गढ़वा थाना पुलिस ने विनोद राम के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर मृतक के स्वजन को सौंप दिया है। जबकि दुलाल राम का शव चंदवा से गढ़वा लाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.