Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: मोहन भागवत के twitter एकाउंट में लगा तिरंगा, RSS मुख्यालय पर फहरा भारतीय राष्ट्रध्वज

Har Ghar Tiranga Campaign हर घर तिरंगा अभियान के तहत आरएसएस मुख्यालय पर भारत का राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया गया है। वहीं सरसंघचालक माेहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत सभी स्वयंसेवकों ने अपने twitter एकाउंट प्रोफाइल में तिरंगा लगा लिया है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 08:39 PM (IST)
Har Ghar Tiranga: मोहन भागवत के twitter एकाउंट में लगा तिरंगा, RSS मुख्यालय पर फहरा भारतीय राष्ट्रध्वज
Azadi Ka Amrit Mahotsav: आरएसएस के नागपुर मुख्यालय पर भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया।

रांची, जागरण संवाददाता। Rashtriya Swayamsevak Sangh राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह सहित संघ के अधिकतर पदाधिकारियों के twitter एकाउंट प्रोफाइल में तिरंगे का चित्र लग गया है। आरएसएस के आधिकारिक twitter एकाउंट प्रोफाइल के अलावा संघ के कई अधिकारियों के फेसबुक प्रोफाइल में भी तिरंगे का चित्र लग गया है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के निमित्त हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को आरएसएस के नागपुर महाल स्थित संघ मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

loksabha election banner

संघ ने जारी किया 48 सेकेंड का वीडियो

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि नागपुर सहित देश के सभी संघ कार्यालयों पर शनिवार को तिरंगा लहराने लगा है। नागपुर कार्यालय के ऊपर तिरंगा फहराने के समय सरसंघचालक मोहन भागवत स्वयं उपस्थित थे। संघ ने शनिवार को अपने आधिकारिक twitter हैंडल से 48 सेकेंड का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें भागवत व अन्य पदाधिकारी अलग-अलग मौकों पर तिरंगा फहराते देखे जा सकते हैं। आरएसएस झारखंड प्रांत के सह प्रचार प्रमुख संजय कुमार आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की थी, इसलिए संघ से संबद्ध सभी इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल को 13 अगस्त को बदल दिया गया है।

जिलाधिकारी ने संघ प्रमुख को भेंट की तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागपुर की जिलाधिकारी आर. विमला ने सरसंघचालक डा. मोहन भागवत से भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदान किया। साथ ही स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के निमित स्मृति चिह्न भी प्रदान किया। इस मौके पर प्रांत संघचालक रामजी हरकरे, नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया भी उपस्थित थे।

समाचार एजेंसी एएनआइ का पढ़िए टवीट-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.