Move to Jagran APP

Congress President Chunav 2022: झारखंड के केएन त्रिपाठी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मैदान में, मल्लिकार्जुन खड़गे व शशि थरूर से मुकाबला

Congress President Chunav 2022 झारखंड के डालटनगंज के पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इनका मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे व शशि थरूर से होगा।

By Mritunjay PathakEdited By: Sanjay KumarPublished: Fri, 30 Sep 2022 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 05:40 PM (IST)
Congress President Chunav 2022: झारखंड के केएन त्रिपाठी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मैदान में, मल्लिकार्जुन खड़गे व शशि थरूर से मुकाबला
Congress President Chunav 2022: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मैदान में केएन त्रिपाठी, मल्लिकार्जुन खड़गे व शशि थरूर।

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Congress President Chunav 2022 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए झारखंड के डालटनगंज के पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी मधुसूदन मिस्त्री को सौंपा। इस पद के लिए राज्य में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के लिए सोमवार को तीन बजे तक का समय निर्धारित था।

loksabha election banner

दस प्रस्तावकों के साथ किया नामांकन

त्रिपाठी ने दस प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल किया। प्रस्तावकों में मुंबई के राकेश शेट्ठी ( सेवा दल के सचिव), तेलंगाना के जितेंद्र मेडला ( प्रदेश कांग्रेस के सचिव), पलामू के हरिहरगंज के कृष्णा सिंह, गढ़वा के सुशील चौबे, बोकारो के मनोज कुमार, चतरा की आभा ओझा, धनबाद की दुर्गा दास, लातेहार के पंकज तिवारी, देवघर के कौशर आलम और इब्राहिम अंसारी शामिल हैं। त्रिपाठी के नामांकन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तीन लोग रेस में हैं।

तीन लोग रेस में

अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और केएन त्रिपाठी के बीच रह गया है। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। इसके बाद तस्वीर साफ होगी। नामांकन वापसी की तारीख के बाद भी अगर एक ज्यादा लोग चुनाव के लिए डटे रहे तो 18 अक्टूबर को चुनाव होगा।

कौन मतदाता

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि करेंगे। पलामू में 25 प्रतिनिधि हैं। झारखंड में 319 प्रतिनिधि हैं।

पूरे देश से मिल रहा समर्थन

झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। वायु सैनिक रह चुका हूं। कांग्रेस के एक सिपाही के रूप में नामांकन किया है। पूरे देश से कांग्रेस प्रतिनिधियों का समर्थन मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.