Move to Jagran APP

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने का मामला: भाजपा विधायकों ने कीर्तन कर जताया विरोध VIDEO

Monsoon Session Jharkhand News झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज अदा करने के लिए अलग कमरा आवंटित किए जाने पर घमासान मचा है। आज मानसून सत्र के दूसरे कार्यवाही से पहले भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर कीर्तन किया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 10:49 AM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 05:07 PM (IST)
झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने का मामला: भाजपा विधायकों ने कीर्तन कर जताया विरोध VIDEO
नमाज अदा करने के लिए विधानसभा में आवंटित कमरा रद करने की मांग को लेकर कीर्तन करते भाजपा विधायक। जागरण

रांची, डिजिटल डेस्क। झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज अदा करने के लिए अलग कमरा आवंटित किए जाने पर घमासान मचा है। आज मानसून सत्र के दूसरे सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर कीर्तन किया। हरे-राम, हरे कृष्णा भजन गाते हुए भाजपा विधायकों ने नमाज के लिए आवंटित कमरे को रद करने की मांग की। इसके बाद सदन के अंदर भाजपा विधायक सचिव के टेबल पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान बंधु तिर्की, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला आदि उलझने लगे। विरोध के बीच कांग्रेस विधायक भी वेल में उतरे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि महिला कर्मियों का आसन छोड़ दीजिए, मर्यादा में रहिए। हंगामा के बीच ही उमाशंकर अकेला ने अपनी बातें रखनी शुरू की। अभी महंगाई पर चर्चा चल रही है।

loksabha election banner

बता दें कि इससे पहले इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा विधायक व पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी सिंह ने कहा था कि विधानसभा में  मंदिर के लिए कमरे का आवंटित किया जाय। अगर ऐसा होता है तो भाजपा खुद अपने खर्च पर हनुमान मंदिर का निर्माण कराएगी।

अब तक इस मुद्दे पर किसने क्या कहा

भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने कहा कि नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने से अन्य समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। भाजपा अन्य समुदाय के लिए भी विधानसभा भवन में प्रार्थना कक्ष आवंटित होने तक सत्र का संचालन नहीं होने देगी।

सत्तापक्ष ने भाजपा के मुद्दों से भटका हुआ बताया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि विपक्ष जनादेश का सम्मान करते हुए सदन में सकारात्मक भूमिका निभाए। झारखंड विधानसभा भवन में पूर्व से ही नमाज के लिए कक्ष आवंटित है। वर्ष 2001 में जब बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री थे, तब उनके कहने पर ही तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष नामधारी सिंह ने नमाज के लिए स्थान निर्धारित किया था। 2007 में भी कक्ष का आवंटन हुआ। अब विधानसभा नए भवन में स्थानांतरित हो गई है तो नए सिरे से कक्ष का आवंटन किया गया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। वह कभी सरकार गिराने की साजिश करती है तो कभी समाज को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटने के काम में जुट जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.