Move to Jagran APP

चाय की दुकान लगाने से मना किया तो मुखिया पर कर दिया जानलेवा हमला, भुजाली से किए कई वार

Lohardaga Crime News. सेन्हा थाना क्षेत्र के बूटी पंचायत के मुखिया विष्णु उरांव को . गंभीर अवस्था में मुखिया को किया गया सदर अस्पताल में भर्ती आरोपी फरार

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 01:27 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 01:27 PM (IST)
चाय की दुकान लगाने से मना किया तो मुखिया पर कर दिया जानलेवा हमला, भुजाली से किए कई वार
चाय की दुकान लगाने से मना किया तो मुखिया पर कर दिया जानलेवा हमला, भुजाली से किए कई वार

लोहरदगा, जासं। Lohardaga Crime News लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा चौक के समीप रविवार को मामूली विवाद में बूटी पंचायत के मुखिया कंडरा गांव निवासी विष्णु उरांव (40 वर्ष) को गांव के ही एक युवक ने भुजाली से जानलेवा हमला कर गले और हाथ पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मुखिया को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

loksabha election banner

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो सहित कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि सेन्हा अस्पताल पहुंचे। सभी लोगों ने घायल मुखिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के बूटी पंचायत के मुखिया विष्णु उरांव और उगरा पंचायत के मुखिया एतवा उरांव सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा चौक में एक होटल में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी वहां पर कंडरा गांव निवासी बिरसु उरांव पहुंचा। बिरसु ने अचानक से अपने साथ लाए हुए थैले से एक भुजाली निकाल कर मुखिया विष्णु उरांव के गले में ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए।

मुखिया ने अपने हाथ से बिरसु को रोकने की कोशिश की तो उसने हाथ पर भी कई वार किए। लगातार भुजाली के वार से विष्णु उरांव घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। यह देख कर उगरा पंचायत के मुखिया एतवा उरांव ने बिरसु उरांव को रोकने की कोशिश की। उसने बिरसु उरांव के हाथ से भुजाली छीन लिया। इसके बाद मौके से बिरसु उरांव फरार हो गया। विष्णु उरांव के साथ बैठे हुए एतवा उरांव के तो जैसे होश उड़ गए। वह जब तक कुछ समझ पाते, तब तक विष्णु उरांव घायल होकर गिर पड़ा था।

घटनास्थल से आरोपी बिरसु उरांव भी फरार हो गया था। यह महज एक मिनट के भीतर हो गया। इसके बाद मुखिया एतवा उरांव ने ग्रामीणों की सहायता से अपनी मोटरसाइकिल से मुखिया विष्णु उरांव को तत्काल इलाज के लिए सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुखिया विष्णु उरांव को इलाज के लिए संत उर्सुला अस्पताल परिसर में संचालित सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में मुखिया का इलाज किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस आरोपी बिरसु उरांव की गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना के पीछे जो वजह सामने आ रही है, उसमें यह स्पष्ट हो रहा है कि कंडरा चौक में बिरसु उरांव की मां चाय दुकान लगाती थी।

इस बात को लेकर मुखिया विष्णु उरांव के चाचा ने उनकी जमीन पर बिरसु उरांव और उसकी मां को दुकान लगाने से मना किया था। साथ ही अपनी चाय की दुकान हटाने को कहा था। इसी बात को लेकर बिरसु उरांव गुस्से में था। बिरसु उरांव को लगा कि मुखिया विष्णु उरांव ने ही अपने चाचा को उसकी चाय की दुकान हटाने के लिए उकसाया है। इसी बात से नाराज बिरसु उरांव ने भुजाली से वार कर मुखिया विष्णु उरांव की हत्या करने की कोशिश की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.