विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शौच के लिए निकली नाबालिग की सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद जलाकर हत्‍या, तनाव

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 23 Feb 2018 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 06:22 PM (IST)

पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर सद्दाम आलम और ईशरार आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

शौच के लिए निकली नाबालिग की सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद जलाकर हत्‍या, तनाव
शौच के लिए निकली नाबालिग की सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद जलाकर हत्‍या, तनाव

संवाद सूत्र ,प्रतापपुर। प्रखंड के हुमाजांग गांव में गुरुवार की रात तीन युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और बाद में उसे जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पीड़िता और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। जिसके कारण गांव में तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग रात को करीब आठ बजे शौच के लिए निकली थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही अयूब मियां के तीनों बेटे सद्दाम आलम, ईशरार आलम तथा साहिद आलम ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना युवती के घर वालों को दी। उसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में निकले। ग्रामीणों को देख कर आरोपी वहां से फरार हो गए। इधर, परिजन नाबालिग को लेकर घर आए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ज्ञान रंजन को मौके के लिए रवाना किया। पुलिस के प्रयास से नाबालिग को उपचार के लिए निकटवर्ती गांव रानीगंज भेजा गया। लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर सद्दाम आलम और ईशरार आलम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साहिद आलम फरार है। इधर, जब घटना की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिल, तो उग्र हो गए और सड़क पर उतर आए। शव के साथ सड़क जाम का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इसी क्रम में पुलिस ने शव को दूसरे रास्ते से पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब भी कोई पर्व आता है तो असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। दल के कार्यकर्ताओं ने सुबह में दो घंटे तक प्रतापपुर-जोरी मार्ग को जाम रखा। वे पीड़ित परिवार को मुआबजा और फरार आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें