प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू से हत्या, शव फेंका झाड़ी में
तुपुदाना : धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी स्थित पुराना बस डिपो के पास राजू मल्हार (20 वर्षीय ) नामक युवक की हत्या हो गई ।
तुपुदाना : धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी स्थित पुराना बस डिपो के पास राजू मल्हार (20 वर्षीय ) नामक युवक की हत्या कर दी। युवक की चाकू से गोद कर हत्या की गई है। वह मौसीबाड़ी का रहने वाला था और मुर्गा दुकान में काम करता था। घटना बुधवार रात की है। राजू के शरीर में कई जगह जख्म के निशान मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि अपराधी ने कितने आक्रोश में हत्या की है। मृतक के पिता सुरेंद्र मल्हार के अनुसार राजू की एक लड़की के संग प्रेम संबंध था। उसी मामले में अपराधी ने हत्या की है। लड़की के इशारे पर यह घटना को अंजाम दिया गया है। सुबह में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हटिया डीएसपी विकास, धुर्वा इंस्पेक्टर तारकेश्वर राम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों से पूरे मामले में पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। इस मामले में धुर्वा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हटिया डीएसपी विकास ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या प्रतीत होता है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आरोपित को जल्द से गिरफ्तार कर काड का खुलासा किया जाएगा।
--
जल्दी आने की बात कह निकला था घर से
मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात साढ़े आठ बजे घर में मुर्गा दिया। इसके बाद घर से निकल गया। घर से निकलने से पूर्व राजू ने जल्दी बनाने की बात कही थी। देर रात नहीं लौटा, तो खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह युवक के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवक के शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की है।