Move to Jagran APP

Weekly News Roundup Ranchi: खतरे में रही बच्चियों की आबरु, हत्याएं-अवैध संबंध बनीं इस सप्‍ताह की सुर्खियां

Weekly News Roundup Ranchi प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने के मामले का भी खुलासा हुआ। एक वकील साहब सुंदर पत्नी की चाह में साइबर अपराधियों के हाथों 16 लाख गंवा बैठे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 09:15 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 09:17 AM (IST)
Weekly News Roundup Ranchi: खतरे में रही बच्चियों की आबरु, हत्याएं-अवैध संबंध बनीं इस सप्‍ताह की सुर्खियां
Weekly News Roundup Ranchi: खतरे में रही बच्चियों की आबरु, हत्याएं-अवैध संबंध बनीं इस सप्‍ताह की सुर्खियां

रांची, राज्य ब्यूरो। Weekly News Roundup Ranchi राज्य में गत हफ्ते दर्जनभर सनसनीखेज घटनाएं घटीं। मासूम बच्चियों से यौन ङ्क्षहसा की खबरें जहां दरिंदों के मानसिक दिवालियापन को उजागर करती रहीं। वहीं, हत्याएं व अवैध संबंध भी सुर्खियां बनीं। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने के मामले का भी खुलासा हुआ। एक वकील साहब सुंदर पत्नी की चाह में साइबर अपराधियों के हाथों 16 लाख गंवा बैठे। जालसाजों ने भी लोगों खूब चूना लगाया। गत हफ्ते ही रांची में आरएसएस के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी भी मिल गई। 

loksabha election banner

गत सप्ताह घटी प्रमुख घटनाएं : 22 अक्टूबर

  1. रांची के लेक रोड में रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता भैरव सिंह को इंटरनेट कॉल के जरिए फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कहा कि हिंदू नेता बनते हो, ङ्क्षहदुओं को संगठित करने का काम छोड़ दो। वरना कमलेश तिवारी की जिस तरह हत्या हुई, उसी तरह मार डाले जाओगे। इस मामले में भैरव सिंह ने डेली मार्केट थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
  2. लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। वहां एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप उसके रिश्ते के चाचा पर ही लगा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
  3. लोहरदगा के स्वास्थ्य विभाग के जिला लेखा प्रबंधक सुजीत कुमार चौधरी को महिला सहकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।
  4. नामकुम थाना क्षेत्र के मालटी मौजा में 17.99 एकड़ जमीन के घोटाले का मामला सामने आया। यहां पर उक्त जमीन की दोहरी जमाबंदी का खुलासा हुआ है। बैंक ने उक्त जमीन को नीलामी में जिसे बेचा, उसके नाम से भी जमाबंदी चल रही है। वहीं, जमीन के जो खतियानी रैयत थे, उनके वंशज के नाम से भी जमाबंदी कायम हो गई। लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत के बाद जब पूरे मामले की जांच हुई, तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद लोकायुक्त ने खतियानी रैयत के वंशज के नाम से जमाबंदी करने वाले नामकुम के तत्कालीन अंचलाधिकारी को शोकॉज किया है।

23 अक्टूबर

  1. चिकनिया(दुमका) के जामा के एक गांव की किशोरी से निजी स्कूल के संचालक सह प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की। इस मामले में पीडि़ता के मामा के बयान पर पुलिस ने छेडख़ानी का मामला दर्ज किया और आरोपित अजय मिस्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अजय मिस्त्री अमलउचातर गांव में ब्राइट फ्यूचर इंग्लिश स्कूल चलाता है। घटना के दिन पीडि़ता स्कूल से थोड़ी दूरी पर मवेशी चरा रही थी। इस क्रम में घर लौटने के दौरान अजय ने उसे पकड़ लिया और चाकू का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
  2. धनबाद के बलियापुर बाजार के ङ्क्षसदरी रोड के किनारे होटल प्रियंका में हमलावरों ने मोहन बाजार निवासी एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची बलियापुर पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गोली युवक के पैर में लगी थी। पुलिस ने मौके से एक रिवाल्वर बरामद किया था।
  3. बोकारो जिले के एक शहीद सिपाही की पत्नी का आर्मी के जवान ने यौन शोषण किया। महिला का आरोप है कि युवक ने पहली बार उसे नशीली दवा खिला कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बना कर ब्लैकमेल करता रहा। आरोपित ने पहले अपना नाम मुकेश कुमार महतो बताया था। बाद में उसका आधार कार्ड महिला के हाथ लगा तो उसकी पहचान रटारी दुग्दा निवासी इजाजुद्दीन अंसारी के रूप में हुई। पीडि़ता के अनुसार एक विवाद को लेकर हाईकोर्ट में जाने के दौरान आरोपित से उसकी पहचान हुई। उसने मदद का हाथ बढ़ाया। 2017 में वह उसके घर आया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी। उसने उसे एक दवा दी, जिसे खाकर वह अद्र्धबेहोशी की हालत में आ गई। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। महिला के अनुसार आरोपित युवक आर्मी में एसडब्ल्यूआर के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में वह पंजाब में है। वह जान मारने की धमकी भी दे रहा है।
  4. गढ़वा के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट बाजार में भाजपा नेता गोपाल चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा पुलिस मौके पर पहुंची।  गोपाल चौरसिया के शव को अस्पताल भिजवाया गया। भाजपा नेता गोपाल चौरसिया शाम को अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

24 अक्टूबर

  1. जमशेदपुर के पोटका निवासी एक वकील से साइबर ठगों ने शादी कराने के नाम पर 16 लाख रुपये ठग लिए। वकील साहब इसकी शिकायत करने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना भी पहुंचे, लेकिन लोक लाज के डर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं की। बताया जाता है कि वकील साहब ने मेट्रीमोनियल साइट पर शादी के लिए प्रोफाइल बनाया था। इसके बाद ठगों ने साइट का कर्मी बन उन्हे फोन किया। ठग ने बताया कि वकील साहब शादी के लिए जिस तरह की लड़की चाहते हैं वैसी लड़की वह उपलब्ध करा सकते हैं। इसके बाद वकील से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच हजार रुपये लिए गए। यहां से ठगी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद ठग ने वकील को एक सुंदर लड़की की तस्वीर भेजी जिस पर वकील साहब लïïट्टू हो गए। ठगों ने लड़की से फोन पर बात भी करवाई। ठग ने वकील को भरोसे में लिया। इसके बाद शादी के नाम पर वकील से सामान की खरीदारी के लिए दो लाख रुपये मांगे गए। इसके बाद कभी गहनों के नाम पर तो कभी कपड़ों के लिए वकील से रुपये ऐठने का सिलसिला चल पड़ा। अब तक वकील साहब 16 लाख रुपये गंवा चुके हैं।

25 अक्टूबर

  1. जमशेदपुर के कमलपुर थाना की पुलिस ने माइंस ऑनर से पांच लाख रंगदारी मांगने वाले मुनेश शर्मा को गिरफ्तार किया है जबकि उसका सहयोगी राजेश शर्मा भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपित मूल रूप से धनबाद जिले के बैंक मोड़ का रहने वाला है। विनय कुमार राजा की शिकायत पर मुनेश शर्मा, राजेश शर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ कमलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र महवपोल निवासी विनय कुमार राजा ने कमलपुर में माइंस का ठेका ले रखा है। उससे फोन पर मुनेश शर्मा ने रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 
  2. मझगांव (पश्चिमी सिंहभूम) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र से पुलिस ने 15 साल की नाबालिग का शव बरामद किया। पत्थर से कूच कर उसकी हत्या की गई। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। परिजन ने आशंका जताई कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई है। मझगांव पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पिता ने मझगांव थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी 24 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे बकरी चराने गई थी। वह शाम को घर नहीं लौटी। परिजन ने रातभर उसकी उसकी खोजबीन की। शुक्रवार को उसका शव मिला। उसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया था।
  3. व्यवसायी रामअवतार अग्रवाल के बेटे अनिल कुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल व अन्य की कंपनियों ने करीब 80 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। यह खुलासा आयकर विभाग की अनुसंधान टीम की तीन दिनों तक चली छापेमारी में हुआ है। सर्वाधिक हेराफेरी बालाजी न्यूज प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड (करीब 40 करोड़) व इंडियन पल्प एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड (करीब 32 करोड़) ने की है। दोनों कंपनियां रांची व कोलकाता में हैं। आयकर विभाग अब इनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा।

26 अक्टूबर

  1. पलामू में 13 करोड़ का घोटाला सामने  आया है। विशेष भू अर्जन कार्यालय में 13 करोड़ का घोटाला का मामला उजागर  होते ही पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने त्वरित कार्रवाई की। भू अर्जन विभाग के नाजिर को अपने कक्ष में बुलवाया और शहर थाना के हवाले कर दिया। इसके बाद विशेष भू अर्जन के उप समाहर्ता ने शहर थाना में एफआइआर दर्ज कराई। इसमें वर्तमान नाजिर रमाशंकर सिंह उर्फ रविशंकर, तत्कालीन विशेष भू अर्जन पदाधिकारी बंका राम ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कचहरी शाखा के पूर्व मैनेजर,फर्जी संस्थान शीतल कंस्ट्रक्शन व फर्जी निकासी करने वाला चंदूलाल पटेल समेत कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया। इस घोटाले में और भी लोगों का नाम जुड़ सकता है, जो अनुसंधान के बाद स्पष्ट होगा।

28 अक्टूबर

  1. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती में गैस गोदाम के पास रहने वाले अभिषेक कुमार ने अपनी पत्नी संध्या देवी (44) की लोहे के पाइप से सिर पर वार हत्या कर दी। अभिषेक के अनुसार उसकी पत्नी का दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। उसने स्कूटी खरीदने के लिए 70 हजार रुपये की मांग की थी। इधर, सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
  2. रांची के नगड़ी में युवक को जिंदा जलाकर मार डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया। चार दिनों से लापता रुस्तम अंसारी (42 वर्ष) का जला हुआ शव एड़चोरो गांव के फुटबॉल मैदान के समीप स्थित झोपड़ी से मिला है। उसे जिंदा जलाकर मार डाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिंदा जलाने (एंटीमॉर्टम बर्न) के सबूत मिले। पुलिस ने इस कांड का खुलासा कर लिया है। रूस्तम हत्याकांड की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी ही निकली। अपने बहनोई के छोटे भाई के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर ही उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपितों को दबोच लिया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.