Move to Jagran APP

अपहृत मुंशी को रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया बरामद

रांची पुलिस ने अपहृत मुंशी प्रकाश उराव को तैमारा घाटी इलाके स्थित तुंजु के जंगल से बरामद किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 12:17 PM (IST)
अपहृत मुंशी को रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया बरामद
अपहृत मुंशी को रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया बरामद

जागरण संवाददाता, रांची। नामकुम थाना एरिया से अपहृत मुंशी प्रकाश उराव को रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। बीती रात पुलिस को सर्च अभियान में यह उपलब्धि मिली है। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के नेतृत्व में गठित क्यूआरटी ने मुंशी को बरामद किया है। मुंशी को तैमारा घाटी इलाके स्थित तुंजु के जंगल से बरामद किया गया है। हालांकि, घटना में संलिप्त अपराधी को पकड़ने में सफलता पुलिस को नहीं मिली है। अहले सुबह पुलिस मुंशी को सकुशल लेकर रांची आई है।

loksabha election banner

डीएसपी अमित कच्छप नामकुम थाना पहुंच कर मुंशी से पूछताछ करने में लगे हुए है। मुंशी ने अपराधियों के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी पुलिस को नहीं दिए। उसने बताया कि अपहरण करने के बाद से तीन चार अपराधी हमेशा हथियार के साथ उसके आस-पास रहते थे। अपहरण करने के बाद से अपराधियों ने दो जगह बदलकर उसे रखा था, ताकि पुलिस को इस बात की भनक ना लग सके। मोबाइल लोकेशन के आधार पर रांची पुलिस ने अपराधियों के चंगुल से अपहृत मुंशी प्रकाश को मुक्त कराया है।

मालूम हो कि दो दिन पूर्व हथियार के बल पर नामकुम थाना क्षेत्र से अपराधियों ने सड़क निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी प्रकाश को अपहरण कर लिया था। 5 से 6 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। अपहरण करने के बाद अपराधियों ने 10 लाख रुपये की मांग की थी। लेवी का पैसा नहीं देने पर मुंशी प्रकाश की हत्या कर देने की धमकी अपराधियों की ओर से दी गई थी। मामले की जानकारी रांची पुलिस को मिलने के बाद लगातार छानबीन में जुट गई थी। मुंशी का लगातार लोकेशन सर्च किया जा रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.