Move to Jagran APP

नगर निगम ने विसर्जन के लिए साफ कराए राजधानी के तालाब

विसर्जन को लेकर रांची नगर निगम से तालाबों की सफाई शनिवार को कराई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:54 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
नगर निगम ने विसर्जन के लिए साफ कराए राजधानी के तालाब
नगर निगम ने विसर्जन के लिए साफ कराए राजधानी के तालाब

जल स्त्रोतों के पास विसर्जन के लिए बनाए जाएंगे जल कुंड जागरण संवाददाता, रांची : रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर सहायक लोक स्वास्थ्य अधिकारी डा. किरण कुमारी ने नगर प्रबंधक, निगम के इंफोर्समेंट अफसरों एवं जोनल सुपरवाइजरों के साथ शहर में विसर्जन के लिए तालाबों की सफाई कराई। साथ ही विसर्जन के लिए जल स्त्रोतों के पास जलकुंड बनाए जाएंगे। शनिवार को राजधानी के कई तालाब साफ किए गए। इस क्रम में शहर में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पूजा हेतु बनाए गए मंडपों का निरीक्षण किया गया। संबंधित जोनल सुपरवाइजर तथा मल्टीपरपज सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने गाइडलाइंस के अनुसार मूर्तियों के विसर्जन के लिए चयनित स्थलों धुर्वा डैम, बटन तालाब, बनस तालाब, जेल तालाब, बड़ा तालाब, चडरी तालाब आदि का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में निगम के मल्टीपरपज, सुपरवाइजर एवं जोनल सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गाइडलाइंस के अनुसार पूजन उत्सव के उपरांत देवी देवताओं के मूर्तियों के विसर्जन के लिए जल स्त्रोत के एक कोने पर जल कुंड का निर्माण कराया जाएगा। इसे लाल फीता एवं बांस से घेरा जाएगा। मूर्तियों के विसर्जन के बाद 48 घंटे के अंदर मूर्तियों को जल स्त्रोत से निकाला जाएगा। मूर्तियों में इस्तेमाल होने वाले कृत्रिम आभूषणों को विसर्जन से पूर्व ही पूजा समितियों से आग्रह कर अलग पात्र में इकट्ठा किया जाएगा, ताकि जल स्त्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखा जा सके और जल की गुणवत्ता प्रभावित ना हो। नगर आयुक्त के निर्देश पर बड़ा तालाब में बिजली ऑफिस के पीछे बनाए गए जल कुंड की पेंटिग कराई जा रही है। शहर में कई स्थानों पर थीम बेस पेंटिग हो रही है। शहर वासियों को साफ, स्वच्छ और रमणीक रांची बनाई जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.