विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mulayam Singh Yadav Death: नहीं रहे नेता जी मुलायम सिंह यादव... अंतिम दर्शन करने आज सैफई जाएंगे हेमंत सोरेन...

By Jagran NewsEdited By: Alok Shahi
Published: Tue, 11 Oct 2022 04:24 AM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 04:25 AM (IST)

Mulayam Singh Yadav Death झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने मंगलवार को उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

Mulayam Singh Yadav Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने मंगलवार को सैफई जाएंगे।
Mulayam Singh Yadav Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने मंगलवार को सैफई जाएंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। Mulayam Singh Yadav Death झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सैफई जाएंगे। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। सोमवार को निधन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत की। हेमंत सोरेन ने मुलायम सिंह यादव के निधन को एक राजनीतिक युग का अंत बताया। उन्होंने कहा कि वे आजीवन सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे और वंचित तबके के पक्ष में काम किया।

हेमंत सोरेन ने बात की अखिलेश यादव से

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत की। हेमंत सोरेन ने कहा कि वे मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से आहत हैं। इससे देश में समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत हो गया। उन्होंने सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया।

प्रदेश जदयू कार्यालय में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर राज्य के कई राजनेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति में गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है। समाजवादी आंदोलन के पुरोधा मुलायम सिंह यादव जुझारु एवं संघर्षशील राजनेता के साथ-साथ समाजवादी राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को अग्रिम पंक्ति में लाने हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास और संघर्ष को सदैव याद किया जाएगा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनके संघर्षशील राजनीतिक जीवन में उन्होंने एक अभिभावक की भूमिका में उन्हें संरक्षण दिया था। उनके सानिध्य में उन्होंने शोषितों, वंचितों और जरूरतमंदो के हक और अधिकार के लिए अनेक लड़ाई लड़ी थीं। इधर, मुलायम सिंह यादव के जी के निधन पर प्रदेश जदयू कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरु महतो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि यादव ने जेपी और लोहिया की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया मौके पर प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, भगवान सिंह, संजय सिंह, प्रवक्ता सागर कुमार, सचिव बैद्यनाथ पासवान, कार्यालय सचिव रामजी प्रसाद आदि उपस्थित थे।