Move to Jagran APP

MS Dhoni: धौनी का नया लुक सोशल मीडिया में वायरल, फैंस को आ रहा पसंद

MS Dhoni New Look Viral क्रिकेट के मैदान के अलावा मैदान के बाहर भी हमेशा चर्चा में रहने वाले महेंद्र सिंह धौनी ने इस बार नया लुक अपनाया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 02:01 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 06:18 PM (IST)
MS Dhoni: धौनी का नया लुक सोशल मीडिया में वायरल, फैंस को आ रहा पसंद
MS Dhoni: धौनी का नया लुक सोशल मीडिया में वायरल, फैंस को आ रहा पसंद

रांची, जेएनएन। MS Dhoni New Look Viral भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। वे क्रिकेट के कारण नहीं, बल्कि अपने नए लुक के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। लॉकडाउन में अपने घर रांची में समय बीता रहे माही ने इस बार नया लुक अपनाया है। और यह उनके फैंस को पसंद भी आ रहा है। क्रिकेट के मैदान के अलावा मैदान के बाहर भी हमेशा चर्चा में रहने वाले एमएस धौनी ने इस बार नया लुक अपनाया है। अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में लंबे बालों में नजर आने वाले धौनी लॉकडाउन में शायद एक अलग ही शौक को पूरा कर रहे हैं।

loksabha election banner

लॉकडाउन के कारण धौनी लंबे समय से घर पर हैं। इस दौरान वे अपने परिवार के साथ अपना समय बीता रहे हैं। एमएस धौनी अपने नए-नए लुक के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी अपने लंबे बालों से चर्चा में रहने वाले धौनी ने इस बार अपनी दाढ़ी बढ़ाई है। अपने लंबे बालों के लिए पाकिस्‍तान के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ से तारीफ बटोर चुके माही का नया लुक फैंस को भी पसंद आ रहा है। हालांकि 2011 में वनडे वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद धौनी ने अपने लंबे बालों को कटवा लिया था, लेकिन माही का लुक हमेशा से ही फैंस को भाता रहा है।

धौनी को शायद बियर्ड लुक में कम ही देखा गया है। साेशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाले धौनी की नई-नई तस्‍वीरें और जिंदगी के अनछूए पहलुओं से उनकी पत्‍नी साक्षी धौनी फैंस को रूबरू करवाती रहती है। कभी बेटी जीवा के साथ मस्‍ती करते फोटो और वीडियाे इंस्‍टग्राम व ट्विटर पर अपलोड करती है ताे कभी अपने गैराज में गाडि़यों की सफाई करते। धौनी का बियर्ड लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं।दाढ़ी में धौनी थोड़े उम्रदराज नजर आ रहे हैं। हालांकि वे हमेशा क्‍लीनशेव ही दिखते हैं। इस लुक में उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है। दाढ़ी के बाल सफेद नजर आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.