विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी से अचानक मिले CM हेमंत सोरेन, झारखंड के सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज

Published: Fri, 30 Jan 2026 09:27 AM (GMT+05:30)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अचानक मुलाकात की, जिसकी तस्वीर सीएम ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अचानक पहुंचकर चौंका दिया। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स एकाउंट पर इसकी तस्वीर जारी करते हुए लिखा है कि माही से अचानक मिलन हुआ। तस्वीर में सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के साथ धौनी बीच में दिख रहे हैं। 

हालांकि, इस मुलाकात के पीछे की वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। यह माना जा रहा है कि नए साल के अवसर पर हेमंत सोरेन और धोनी ने एक-दूसरे को शुभकामना दीं।

दावोस में भी किया था धोनी का जिक्र

धोनी और हेमंत सोरेन की इस मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने हाल ही में दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भी महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र किया था। उन्होंने धोनी को झारखंड के 'स्पोर्टिंग लीगेसी' (खेल विरासत) के प्रतीक के रूप में बताया था। तब उन्होंने कहा था कि धोनी जैसे आइकन के साथ मिलकर झारखंड में वैश्विक स्तर की खेल अकादमियां विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।

dhoni n

धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी

बता दें कि झारखंड सरकार पिछले कुछ समय से धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने की योजना बना रहा है। साथ ही राज्य में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए धोनी के अनुभवों का लाभ लेने की योजना पर चर्चा कर रही है।