Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Election: हजारीबाग और चतरा में सर्वाधिक भाजपा समर्थक बने मुखिया... जानिए, जिला परिषद में क्या है हाल

Jharkhand Panchayat Election 2022 झारखंड के हजारीबाग और चतरा जिले में प्रथम चरण के चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। चतरा जिले की 38 पंचायतों में 28 भाजपा समर्थित मुखिया प्रत्याशी की जीत हुई है। वहीं हजारीबाग जिले में 80 सीटों पर भाजपा के समर्थक विजयी हुए हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 05:01 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Election: हजारीबाग और चतरा में सर्वाधिक भाजपा समर्थक बने मुखिया... जानिए, जिला परिषद में क्या है हाल
Jharkhand Panchayat Election: हजारीबाग और चतरा में सर्वाधिक भाजपा समर्थक बने मुखिया... जानिए, जिला परिषद में क्या है हाल

रांची, डिजिटज डेस्क। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड में पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है। चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, लेकिन अंदर ही अंदर सभी दलों के नेता खेला कर रहे हैं। चार चरणों में हो रहे इस चुनाव के दो चरण का मतदान हो चुका है। वहीं, प्रथम चरण के मतदान का परिणाम भी सामने आ गया है। विजेताओं के दलीय प्रतिबद्धता का मूल्यांकन करने पर पता चला कि चतरा और हजारीबाग जिले में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। यह आकलन चुनाव पूर्व उनकी दलीय सक्रियता को देखकर की गई है। इस परिणाम से भाजपा खुश नजर आ रही है।

loksabha election banner

चतरा जिले की 38 पंचायतों में 28 पर भाजपा समर्थक

चतरा जिले में गांव की सरकार को लेकर हो रहे चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार हावी हैं। मुखिया से लेकर पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत अधिक हो रही है। पहले चरण में जिले के तीन प्रखंडों के 38 पंचायतों का चुनाव परिणाम आ चुका है। इसमें 28 भाजपा समर्थित मुखिया निर्वाचित हुए हैं। सदर प्रखंड के 16 पंचायतों में 14 निर्वाचित मुखिया का संबंध प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा से है। दो राजद समर्थित हैं। इसी प्रकार प्रतापपुर के 18 में से 11 भाजपा समर्थित मुखिया निर्वाचित हुए हैं। कुंदा प्रखंड में पांच पंचायत है। लेकिन मुखिया का चुनाव चार में ही हुआ है। वहां के तीन सीटें भाजपा समर्थित मुखिया जीते हैं और एक राजद समर्थित अभ्यर्थी जीते हैं। इस प्रकार देखा जाए, तो तीन प्रखंडों में भाजपा हावी है। हालांकि चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुआ है। यदि दलीय आधार पर चुनाव होता, तो शायद इससे भी सुखद परिणाम भाजपा के लिए आता।

हजारीबाग में 80 सीटों पर भाजपा समर्थक हावी

हजारीबाग जिले की बात करें तो त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले के पांच प्रखंडों बरही, चौपारण, पदमा, बरकट्ठा और चलकुशा में 14 मई को मतदान हुआ। इस दौरान मुखिया के कुल 80 सीटों का परिणाम सामने आया। पंचायत चुनाव हालांकि गैर दलीय आधार पर हुआ है मगर 19 मई गुरुवार को अन्तिम रुप सर जारी परिणाम में सूत्रों के अनुसार 80 में से 60 मुखिया भाजपा समर्थित बताए जाते हैं। जहां तक अन्य दलों के समर्थित की बात है तो बाकी के मुखियाओं में 8 झामुमो, 7 कांग्रेस, तीन वाम दल और 2 राजद समर्थित बताए जाते हैं। प्रखंडवार बात की जाए तो बरकटठा के 17 मुखियाओं में से 13 भाजपा समर्थित है तो 2 झामुमो और 1 कांग्रेस समर्थित हैं। चौपारण की 26 सित में 18 भाजपा और 5 कांग्रेस समर्थित है। बरही की 20 सित में 13 भाजपा, 4 कांग्रेस और 2 झामुमो समर्थित हैं। चल्कुशा की 9 सित में 5 भाजपा, 2 कांग्रेस और 1 झामुमो समर्थित है। वहीं पदमा की 8 सीटों में 4 भाजपा, 2 कांग्रेस और 2 झामुमो समर्थित बताए जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.