Move to Jagran APP

झारखंड में दाखिल-खारिज के 34746 मामले लंबित, रैयतों की बढ़ी परेशानी

सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद राज्य में दाखिल-खारिज के हजारों आवेदन धूल फांक रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 12:43 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 12:43 PM (IST)
झारखंड में दाखिल-खारिज के 34746 मामले लंबित, रैयतों की बढ़ी परेशानी
झारखंड में दाखिल-खारिज के 34746 मामले लंबित, रैयतों की बढ़ी परेशानी

राज्य ब्यूरो, रांची : सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद राज्य में दाखिल-खारिज (म्युटेशन) से संबंधित मामले लंबित रह रहे हैं। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की 30 अगस्त की रिपोर्ट पर गौर करें तो राज्य के विभिन्न अंचलों में इस तरह के 34,746 मामले लंबित हैं।

loksabha election banner

इनमें से 12 हजार मामले ऐसे हैं, जो एक माह से भी अधिक समय से लंबित हैं। चौंकाने वाली बात यह कि इन मामलों में से किसी एक में भी किसी तरह की आपत्ति नहीं है। इससे इतर अधिकारियों-कर्मचारियों के ढुलमुल रवैये के कारण ऐसे मामलों की संख्या और बढ़ रही है।

इधर, समय पर म्युटेशन नहीं होने से लगान रसीद नहीं कट पा रहा है। इससे जहां रैयतों की परेशानी बढ़ गई है, वहीं सरकार को राजस्व मद में भी लाखों का नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट पर गौर करें तो दाखिल-खारिज के सर्वाधिक 8109 मामले रांची में लंबित हैं।

इनमें से 2019 मामले एक माह से बिना आपत्ति के लंबित पड़े हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर धनबाद, तीसरे स्थान पर गिरिडीह, चौथे स्थान पर हजारीबाग, जबकि पांचवें स्थान पर पलामू है, जहां क्रमश: 4262, 3634, 2699 तथा 2392 मामले लंबित हैं।

छह जिलों के सिविल सर्जन बदले: राज्य सरकार ने छह जिलों के सिविल सर्जनों का स्थानांतरण किया है। इसी के साथ कुल 16 चिकित्सा पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जबकि एक की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

डा. विजय कुमार - सीएचसी, कुचई - सिविल सर्जन, लोहरदगा, डा. सुखदेव भगत - जिला मलेरिया पदाधिकारी, सिमडेगा - सिविल सर्जन, गुमला, डा. एनके डे - सदर अस्पताल, प. सिंहभूम - सिविल सर्जन, सरायकेला-खरसावां, डा. प्रमोद कुमार सिन्हा - जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, रांची - सिविल सर्जन, सिमडेगा, डा. हिमांशु भूषण बरवार - सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम - सिविल सर्जन, कोडरमा, डा. मंजू दुबे - उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल - सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम, डा. विनोद कुमार साहा - सिविल सर्जन, जामताड़ा - उप निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, डा. जेसी दास - सिविल सर्जन, गुमला - जिला मलेरिया पदाधिकारी, धनबाद, डा. पेट्रिक टेटे - सिविल सर्जन, लोहरदगा - जिला मलेरिया पदाधिकारी, सिमडेगा, डा. ए. अशरफ - सिविल सर्जन, सिमडेगा - उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, डा. सतीश कुमार पाठक - सदर अस्पताल, पलामू - उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, लातेहार, डा. विजय सिंह - उपाधीक्षक सदर अस्पताल पलामू - उपाधीक्षक सदर अस्पताल चतरा, डा. योगेंद्र महतो - सिविल सर्जन, कोडरमा - उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, डा. सरोज - पीएमसीएच, धनबाद - रक्त अधिकोष-रिम्स में प्रतिनियुक्ति, डा. मार्शल लुगुन - सीएचसी महुआटांड़ - सीएचसी नगरऊंटारी , गढ़वा, डा. जेसिका डीन - सीएचसी बरकट्ठा, सीएचसी पद्मा, हजारीबाग, डा. शशि शेखर प्रसाद - सीएचसी टंडवा -उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल बरही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.