Move to Jagran APP

Monsoon 2019: आज से बरसेंगी राहत की बूंदें, 22 को आएगा मानसून Ranchi News

Jharkhand में मानसून के आगमन की आहट हो चुकी है। 22 जून को संताल परगना के रास्ते झारखंड में मानसून के प्रवेश की संभावना व्यक्त की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 07:59 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 02:30 PM (IST)
Monsoon 2019: आज से बरसेंगी राहत की बूंदें, 22 को आएगा मानसून Ranchi News
Monsoon 2019: आज से बरसेंगी राहत की बूंदें, 22 को आएगा मानसून Ranchi News

रांची, जासं। झारखंड में मानसून के आगमन की आहट हो चुकी है। 22 जून को संताल परगना के रास्ते झारखंड में मानसून के प्रवेश की संभावना व्यक्त की गई है। इससे पूर्व 20 जून से ही पूरे प्रदेश में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो जाएगी। इसे प्री-मानसून बारिश कहा जाता है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल मानसून बांग्लादेश होते हुए उत्तरी सिक्किम पहुंच चुका है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अब पूरे राज्य में हीट वेव की स्थिति खत्म हो गई है। अभी आंशिक रूप से बादल छाए हैं। हालांकि सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा रही है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मानसून के आगमन में हो रहे विलंब को लेकर किसानों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

बारिश के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। खेतों में बोआई का समय अभी खत्म नहीं हुआ है। कृषि कार्यों के लिए बारिश शुरू होने में देर नहीं हुई है। सामान्यत: जून के अंत तक खेतों में बोआई शुरू होती है। इससे पूर्व कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त बारिश होगी। जुलाई में अच्छी बारिश होगी।

पिछले 10 वर्षों में मानसून आगमन की तिथि

वर्ष         तिथि 

2009    24 जून   

2010    17 जून   

2011    15 जून    

2012    19 जून    

2013    18 जून       

2014    18 जून

2015    15 जून

2016    17 जून

2017    16 जून

2018    25 जून

01 से 18 जून तक बारिश की स्थिति (एमएम)

जिला  -  वास्तविक   सामान्य   बारिश (+/-)

बोकारो  -  18.9      83.5       -77

चतरा   -     0       72.1      -100

देवघर  -   28.1      85.9      -67

धनबाद  -   6.8      98         -93

दुमका  -   36.3      92.5     -61

पूर्वी सिंहभूम - 50.6   117.6   -57

गढ़वा  -     8         52.5   -85

गिरिडीह  -  11.1     76.3      -85

गोड्डा   -  12.6     82.2     -85

गुमला   -   27.7    94.4      -71

हजारीबाग  -  10      91.2      -89

जामताड़ा  -  12.9    99.1     -87

खूंटी     -   30.3     97.3       -69

कोडरमा  -   18       79.6     -77

लातेहार   -   14      72.1       -81

लोहरदगा -   55.3     74.7      -26

पाकुड़    -  15.4    110.4     -86

पलामू    -   9.6    46.6      -79

रामगढ़   -   25.4   89.2      -72

रांची     -   37.6   89        -58

साहेबगंज -  115.2  120.2    -4

सरायकेला-खरसांवा   49    104   -53

सिमडेगा  -   43.9  86.7   -53

पश्चिमी सिंहभूम  - 37.1   88.6   -58

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.