Move to Jagran APP

रांची सहित पूरे झारखंड में आज मानसून का होगा आगमन

शुक्रवार की सुबह से ही राची में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। शनिवार को मानसून आने की संभावना है। बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 09:22 PM (IST)
रांची सहित पूरे झारखंड में आज मानसून का होगा आगमन
रांची सहित पूरे झारखंड में आज मानसून का होगा आगमन

जागरण संवाददाता, राची : शुक्रवार की सुबह से ही राची में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। रूक-रूक कर दिनभर बारिश होती रही। शाम 5:30 बजे तक राची में 14.0 मिमी. बारिश दर्ज की गई। सामान्य तापमान की तुलना में राची के अधिकतम तापमान में 4.0 व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है। आगामी 24 घटे में झारखंड में मानसून के आगमन की संभावना जताई जा रही है। हालाकि शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बारिश का आकड़ा मिलने के बाद ही मौसम विभाग झारखंड में मानसून के प्रवेश की घोषणा करेगा। शहर के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति हुई उत्पन्न

loksabha election banner

शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के कारण मुख्य सड़क के किनारे कई जगहों पर नाली के अभाव में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है। वार्ड-32 स्थित विकास नगर की गलियों व हरमू से चापू टोली जाने वाले मार्ग पर गैस गोदाम के समीप मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घटे में अरब सागर, मुंबई समेत महाराष्ट्र के शेष क्षेत्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़, दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, झारखंड व बिहार में मानसून मानसून प्रभावी होगा। 13 से 15 जून तक दो या दो से अधिक बार होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान के तहत कोटाल ने बताया कि 13 से 18 जून तक रांची में बादल छाए रहेंगे। 13 से 15 जून तक दो या दो से अधिक बार बारिश होगी। 16 जून को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, जबकि 17 व 18 जून को मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 15 से 18 जून तक पूरे राज्य में होगी बारिश

कोटाल ने बताया कि 13 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात व हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 14 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 15 से 18 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। पिछले 24 घटे में राची, पंचेत, कोनेर व जरीडीह में 20 मिमी. और कुरडेग, कोलेबिरा, ओरमाझी, मैथन व बोकारो (चास) में 10 मिमी. बारिश हुई।

:::::::::::::::

शुक्रवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

राची 30.3 23.3

जमशेदपुर 33.2 26.0

डालटनगंज 36.5 27.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.