Move to Jagran APP

झारखंड विधानसभा में शोरगुल के बीच 4,684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सदन कल तक के लिए स्थगित

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन शोरगुल के बीच वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की 17 मिनट तक सदन चलने के बाद कार्यवाही 12.47 बजे तक स्थगित कर दी गई थी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 07:25 AM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 02:44 PM (IST)
झारखंड विधानसभा में शोरगुल के बीच 4,684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सदन कल तक के लिए स्थगित
Jharkhand: विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन शोरगुल के बीच वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने 4,684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की 17 मिनट तक सदन चलने के बाद कार्यवाही 12.47 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। 12.51 पर दोबारा शुरू हुई। और फिर से शोरगुल के कारण कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। 2 बजे के बाद कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष नियोजन नीति रद करने की मांग कर रहा है। सदन में विपक्षी नेता नारे लगा रहे हैं। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार निर्णय लेकर पलटी है। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया नियोजन नीति पर चर्चा होनी थी। इस पर अध्यक्ष बोले आसन कमजोर नही है। डा रामेश्वर उरांव सरकार का पक्ष रख रहे हैं। सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

loksabha election banner

बता दें कि भाजपा विधायक विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए कमरे के आवंटन को रद करने की मांग को लेकर सदन में हंगामा कर रहे थे। भाजपा विधायक हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए। इससे प्रश्नकाल बाधित हो गया। स्पीकर रविंद्र नाथ महतो के बार-बार समझाने के बाद भी भाजपा विधायक भाजपा विधायक नहीं माने और लगातार सदन के भीतर जय श्रीराम, हर-हर महादेव के लगे नारे लगाते रहे।

बता दें कि इससे पहले ही सोमवार को कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार लगा रहे थे। भाजपा विधानसभा भवन में नमाज पढ़ने के लिए कक्ष आवंटन के मुद्दे को किसी भी हाल में कमजोर नहीं होने देना चाह रही है। इसकी तैयारी भाजपा ने दूसरे दिन सदन के कार्यवाही शुरू होने से पहले कर ली थी। इसके अलावा दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं ने नई नियोजन नीति में भाषाओं को लेकर चल रहा विवाद को लेकर भी प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक सोमवार को दूसरी पाली में महंगाई और उससे उत्पन्न स्थिति विषय पर दो घंटे का विशेष वाद -विवाद निर्धारित है। इस दौरान भी सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने होंगे।

आज अनुपूरक बजट होगा पेश, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी

विधानसभा में आज यानी सोमवार को वित्तीय वर्ष 2021-2022 का पहला अनुपूरक बजट पेश होगा। इसके अलावा प्रश्नकाल समेत मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी निर्धारित है। मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतिगत सवालों पर विधायकों के प्रश्नों का जवाब देते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.