Move to Jagran APP

Monsoon 2022: हर जगह झमाझम बारिश, मानसून वाली फुहारों से राहत, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Monsoon 2022 Update प्री-मानसून की झमाझम बारिश से तन-मन खिल गया है। गर्मी से अकुला रहा जनजीवन राहत की सांस ले रहा है। समूचे झारखंड में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्‍य में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 03:03 AM (IST)Updated: Wed, 25 May 2022 03:42 AM (IST)
Monsoon 2022: हर जगह झमाझम बारिश, मानसून वाली फुहारों से राहत, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Monsoon 2022 Update: प्री-मानसून की झमाझम बारिश से तन-मन खिल गया है।

रांची, जासं। Monsoon 2022 Update पिछले तीन माह के दरम्यान यह पहली बार है कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी हिस्सों में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राहत भरी खबर यह है कि डाल्टेनगंज का तापमान भी 40 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। जबकि यहां का तापमान मार्च, अप्रैल से लेकर अब तक 43 के नीचे नहीं आया था। प्री-मानसून का असर झारखंड में दिखने लगा है। रुक रुककर हो रही बारिश और सभी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने का असर तापमान पर भी पड़ने लगा है। आम आवाम को गर्मी से राहत मिल रही है।

loksabha election banner

बता दें कि झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल, ओड़िसा व उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव पड़ने के कारण झारखंड के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान राजधानी रांची में आंशिक बादल छाए रहे जबकि आसपास के जिलों में रुक रुककर बारिश व तेज हवा चली। जिससे राजधानी का तापमान अधिकतम 32.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञाान केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश कोडरमा के तिलैया में 53.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का 39.2 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है।

एक ओर जहां उत्तर पूर्वी और मध्य भाग यानी देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़ व धनबाद के अलावे रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, गुमला में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का पूर्वानुमान किया गया है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 26 मई तक येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन जगहों पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में तिलैया 53.6 मिमी, जगन्नाथपुर 47 मिमी, गढ़वा 40 मिमी, पलामू 21.5 मिमी, सतगांव 21 मिमी, लातेहार 20.4 मिमी, बालूमाथ 20.2 मिमी, डाल्टेनगंज 16.1 मिमी, सिमडेगा 15.5 मिमी, जमशेदपुर 10.4 मिमी, चंक्रधरपुर 9 मिमी, चतरा 7.5 मिमी, रामगढ़ 4.8 मिमी, हजारीबाग 4.5 मिमी, बोकारो 0.8 मिमी, गिरिडीह 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

बारिश के बाद तापमान की स्थिति

  1. रांची का तापमान अधिकतम 32.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस
  2. जमशेदपुर का अधिकतम 35.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस
  3. डाल्टेनगंज का अधिकतम 39.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस
  4. बोकारो का अधिकतम 35.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस
  5. चाईबासा का अधिकतम 36.4 जबकि न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस
  6. देवघर का अधिकतम 36.3 डिग्री जबकि न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस
  7. गोड्डा का अधिकतम 36.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस
  8. साहेबगंज का अधिकतम 34.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस
  9. रामगढ़ का अधिकतम 35.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस
  10. गिरिडीह का अधिकतम 34.9 डिग्री जबकि न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.