Move to Jagran APP

घर में पहली बेटी के जन्म पर मनी खुशियां, दीपावली पर आई लक्ष्मी

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 06:00 AM (IST)
घर में पहली बेटी के जन्म पर मनी खुशियां, दीपावली पर आई लक्ष्मी
घर में पहली बेटी के जन्म पर मनी खुशियां, दीपावली पर आई लक्ष्मी

अनुज तिवारी,रांची : दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन अगर किसी परिवार में साक्षात लक्ष्मी के रूप में बेटी जन्म ले तो परिवार वालों की खुशियां दोगुनी हो जाती है। इसी तरह राजधानी रांची में दीपावली के मौके पर यानी की चार नवंबर को रिम्स और सदर अस्पताल में 16 कन्याओं का जन्म हुआ। जिसमें से कई परिवार ऐसे थे, जिनके घर में पहली बेटी का जन्म हुआ था, उनके बीच जो खुशी थी वो देखते ही बन रही थी। जबकि कुछ ऐसे भी परिवार थे जो पहले पुत्र के बाद इस बार बेटी की कामना कर रहे थे और उन्हें बेटी भी प्राप्त हुई। इन सरकारी अस्पतालों के अलावा अन्य प्रमुख बड़े निजी अस्पतालों में इस दिन प्रसव नहीं हुआ।

loksabha election banner

दीपावली के मौके पर कुल 40 बच्चों ने रांची में जन्म लिया। इसमें से सदर अस्पताल में सबसे अधिक 29 प्रसव हुए। जबकि रिम्स में 11 बच्चों ने जन्म लिया। सदर में 18 लड़के और 11 लड़कियों ने जन्म लिया। जबकि रिम्स में 11 जन्म लिए बच्चों में से छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। सदर अस्पताल के डीएस डा. एस मंडल ने बताया कि सरकारी अस्पतालों की बात की जाए तो सदर में सबसे अधिक प्रसव के मामले आते हैं और लगभग सभी मामलों में जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं। दीपावली के दिन डाक्टरों की विशेष रूप से नियुक्ति की गई थी। जिसके बाद सभी जन्म लेने वाले बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। घर में पहली बेटी हुई है, सभी खुशियां मना रहे हैं :

घर में पहली बेटी लक्ष्मी के रूप में दीपावली पर आयी है। पूरा परिवार काफी खुश है। हमलोगों की भी इच्छा थी कि घर में बेटी का ही जन्म हो। मां लक्ष्मी ने हमारी सुन ली । अब सारी मनोकामनाएं पूरी हुई।

- सुमन कुमारी, कांके रांची एक बेटे के बाद जन्म हुआ है बेटी का, बांट रहे मिठाइयां :

मेरा एक बेटा है, जिसके बाद यह दूसरी बेटी हुई है। इस पल का काफी समय से इंतजार था। बेटी के जन्म के बाद अस्पताल के कर्मियों के बीच मिठाइयां बांटी, बेटी अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य है। दीपावली के मौके पर इससे बड़ा उपहार कुछ नहीं हो सकता।

- संध्या देवी, तमाड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.