Move to Jagran APP

एक सप्ताह में दस्तक देगा मानसून, दो एमएम हुई बारिश

रांची : इन दिनों रांची समेत पूरे प्रदेश में प्री मानूसन की बारिश हो रही है। एक सप्ताह में मानसून की

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 08:33 AM (IST)
एक सप्ताह में दस्तक देगा मानसून, दो एमएम हुई बारिश
एक सप्ताह में दस्तक देगा मानसून, दो एमएम हुई बारिश

रांची : इन दिनों रांची समेत पूरे प्रदेश में प्री मानूसन की बारिश हो रही है। एक सप्ताह में मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी रांची के मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर दो बजे के आसपास आसमान में काले बादल उमड़ने लगे। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। आधा से एक घंटे तक शहर के अलग-अलग हिस्से में कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश से हरमू रोड, रातू रोड, करमटोली आदि जगहों पर नाली का पानी सड़कों पर बहने लगा। कई जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

loksabha election banner

रांची मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी में दो एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जमशेदपुर में एक एमएम, सबसे ज्यादा डालटनगंज में 11 एमएम बारिश हुई। रांची का अधिकतम तापमान 34.4, न्यूनतम 24.6, जमशेदपुर का अधिकतम 35.6, न्यूनतम 27.6, डालटनगंज का अधिकतम 39.0 व न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

94 से 96 फीसद बारिश का अनुमान

अनुमान के अनुसार मानसून के चार महीनों की अवधि में प्रदेश में 94 से 96 फीसद बारिश होने का अनुमान है। 13 से 15 जून के मध्य झारखंड के उत्तर पूर्वी जिलों में मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि दस्तक देने के बाद पूरे राज्य को कवर करने में मानसून को और पांच से सात दिन लग सकते हैं। राज्य में समय से मानसून प्रवेश करना तथा मानसून की पूरी अवधि तक एक्टिव रहना किसानों के लिए राहत की बात है। हालांकि झारखंड में मानसून प्रवेश करने की सामान्य तिथि 10 से 12 जून है। लेकिन, सामान्य तिथि से चार दिन पहले या बाद में मानसून प्रवेश करता है, तो इसे सामान्य माना जाता है।

क्या है स्थिति

झारखंड में मानूसन को फेवर करने के लिए अनुकूल मौसम है। हर दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री मानसून बारिश हो रही है। साउथ वेस्ट मानसून मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून पश्चिम बंगाल व ओडिशा में दस्तक दे देगा। बंगाल व ओडिशा से झारखंड प्रवेश करने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मानसून सामान्य तरीके से आगे बढ़ रहा है।

जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर

मानसून एक्टिव होने तक राज्य के अधिकतर और अगल-अलग हिस्सों में हर दिन आंधी व बारिश का दौर जारी रहेगा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। कहीं-कहीं वज्रपात की घटना भी हो सकती है। प्री मानसून बारिश राज्य में सर्कुलेशन का क्षेत्र बनने के कारण हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा 10 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव की चेतावनी जारी की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.