विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Pandemic: कोरोना संक्रमितों की मदद में जुटा RSS, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे स्वयंसेवक

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 20 Apr 2021 07:43 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 07:44 AM (IST)

Coronavirus Pandemic कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने प्रभावित लोगों की मदद की ...और पढ़ें

Coronavirus Pandemic: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत।
Coronavirus Pandemic: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत।

रांची, [संजय कुमार]। Coronavirus Pandemic कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने प्रभावित लोगों की मदद की पूरी तैयारी कर ली है। संक्रमण से खुद को बचाते हुए संघ के स्वयंसेवक कोरोना प्रभावित लोगों की सेवा में 24 घंटे तैयार रहेंगे। स्वयंसेवकों में समन्वय बनाए रखने के लिए देश के सभी प्रांतों व क्षेत्रों में एक-एक प्रमुख बनाए गए हैं। सभी लोगों का मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है। लगभग 60 लोगों के नंबर जारी किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर सहयोग के लिए लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

सभी प्रमुख अपने-अपने राज्यों के सभी जिलों में तीन से पांच स्वयंसेवकों की टोली बनाएंगे। टोली गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिर टोली के सदस्यों के भी नंबर जारी कर दिए जाएंगे। वर्तमान में महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में स्वयंसेवक लोगों की मदद कर रहे हैं। पूरे काम की निगरानी राष्ट्रीय सेवा भारती कर रही है।

आइसोलेशन सेंटर बनाने पर संघ दे रहा है जोर

राष्ट्रीय सेवा भारती के महामंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जरूरत के अनुसार, आइसोलेशन सेंटर बनाने पर स्वयंसेवकों का ज्यादा जोर है। प्रशासन के सहयोग से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। इसके लिए विद्या भारती के कई स्कूल उपलब्ध कराए गए हैं। मध्य प्रदेश में 11 सेंटर बनाए गए हैं। दिल्ली में भी सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। इन सेंटरों पर सेवा के लिए 24 घंटे स्वयंसेवक तैयार रहेंगे। इन सेंटरों को किसी न किसी अस्पताल के साथ टैग किया जाएगा। स्वयंसेवक दवा, भोजन, आक्सीजन आदि उपलब्ध कराने का काम करेंगे। कई जगहों पर स्वयंसेवक शव जलाने में भी लोगों की मदद कर रहे हैं।

राज्य और प्रमुखों के नंबर

  • उत्तर बिहार-अभय गर्ग-9431404677
  • द. बिहार-देवेंद्र कुमार-9661407097,
  • झारखंड-त्रिवेणी साव-9430353315
  • दिल्ली-डा. रामकुमार-9312936897
  • हरियाणा-गंगा
  • शंकर-9911321045
  • पंजाब-अमृत सागर-9417339246
  • अवध-प्रशांत भाटिया-9838005454,
  • कानपुर-डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव-9415055943
  • काशी-गौरीशंकर-7007114183
  • मेरठ- कृष्ण कुमार-9412784861
  • केरल-सेवा भारती-8330083324
  • दक्षिण तमिलनाडु-सुब्रमण्यम-9790023452
  • उत्तर तमिलनाडु-नितिन अग्रवाल-9380286917
  • कर्नाटक दक्षिण-श्रीधर-9980017337
  • कर्नाटक उत्तर-अमृत जोशी-9606145789,
  • तेलंगाना-राममूर्ति-7569796275
  • आंध्रप्रदेश-कोंडारेडडी- 9490495454
  • कोकण-शिरीष
  • देशमुख-9403376233
  • प. महाराष्ट्र-तुकाराम नाईक-8669121180
  • देवगिरी- शिवशंकर खिचडे- 973000050
  • गुजरात- जगदीश चावड़ा- 9426012968
  • छत्तीसगढ़- जगदीश पटेल, 9425213171
  • त्रिपुरा- शुभेंदु देवबर्मा- 9774381783
  • मणिपुर-बिश्वेश्वर सिंह- 7005481578
  • द. बंगाल-सत्यजीत चटर्जी- 7411411515
  • मध्य बंगाल- मनोज चटर्जी-8617766840