Move to Jagran APP

Mission One Million Smiles: गर्म कपड़े और कंबल पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

मिशन वन मिलियन स्माइल्स के तहत गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं। कांके प्रखंड के डुमरदगा गांव में जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े बांटे गए। पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 240 लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 09:50 AM (IST)
Mission One Million Smiles: गर्म कपड़े और कंबल पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे
मिशन वन मिलियन स्माइल्स के तहत गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं।

रांची, जासं। मिशन वन मिलियन स्माइल्स के तहत गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं। कांके प्रखंड के डुमरदगा गांव में जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े बांटे गए। मुखिया जुगुन मुंडा एवं वार्ड सदस्य शबाना हुसैन की मौजूदगी में पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 240 लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए। बुजुर्गों को कंबल एवं बच्चों को गर्म टोपियां दी गईं। गर्म कपड़े और कंबल आदि पाकर गांव के बच्चे और बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।

loksabha election banner

इस दौरान उपसमाहर्ता संजय कुमार, डा. अभय सागर मिंज, गीता देवी, शोभा देवी एवं एमएम किरमानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

एक सप्ताह के अंदर कांके प्रखंड की सभी पंचायतों को कवर करने का लक्ष्य

मिशन के समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि वैसे तो पूरे जिले के विभिन्न दूर दराज के इलाकों में इस मुहिम के तहत गर्म कपड़ों का वितरण जारी है। साथ ही सरकारी स्तर पर खरीदे गए कंबल भी ससमय पहले ही सभी प्रखंडों में पहुंचा दिए गए हैं। किंतु सबसे ठंडा प्रखंड होने के कारण कांके प्रखंड की सभी पंचायतों में एक हफ्ते के अंदर जरूरतमंद लोगों तक मिशन वन मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत गर्म कपड़े जैसे गर्म टोपी, मोजा, स्वेटर, शाल आदि आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.