विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड आ रही हैं वसुंधरा राजे, देवघर में बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद के साथ महासंपर्क अभियान की करेंगी शुरुआत

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Tue, 06 Jun 2023 08:31 PM (GMT+05:30)

Jharkhand Politics राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे झारखंड में भाजपा के महासंपर्क अभियान का ...और पढ़ें

भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने झारखंड आ रही हैं वसुंधरा राजे।
भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने झारखंड आ रही हैं वसुंधरा राजे।

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Politics: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने मिशन की शुरुआत कर दी है। झारखंड की सभी 14 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति भी बना ली है। अपनी रणनीति के मुताबिक भाजपा महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने के जा रही है।

वसुंधरा राजे झारखंड में करेंगी अभियान की शुरुआत

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे झारखंड में भाजपा के इस महासंपर्क अभियान का श्रीगणेश करेंगी। महासंपर्क अभियान को प्रदेश भाजपा राज्य का एक बड़ा इवेंट बनाना चाहती है। इसके लिए राज्य के नेता अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

देवघर में जनसभा को करेंगी संबोधित

महासंपर्क अभियान की इस कड़ी में जनसभाओं के आयोजन का क्रम देवघर से शुरू होगा। वसुंधरा राजे देवघर में 10 जून को जनसभा को संबोधित करेंगी। वसुंधरा राजे 10 जून को दिल्ली से देवघर आएंगी। दोपहर तीन बजे देवघर में उनकी जनसभा होगी। जनसभा के बाद उनका रात्रि विश्राम देवघर परिसदन में होगा। 11 जून को वसुंधरा राजे बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद देवघर परिसदन में उनका संवाददाता सम्मेलन होगा। 

कैराबनी और बगोदर में होगी जनसभा

उसी दिन दुमका के कैराबनी में भी दोपहर 1.30 बजे उनकी जनसभा निर्धारित है। कैराबनी जामा विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। 11 जून को उनका रात्रि विश्राम गिरिडीह परिसदन में होगा। 12 जून को गिरिडीह परिसदन में संवाददाता सम्मेलन के बाद बगोदर में उनकी जनसभा होगी। यहां से वे रांची प्रदेश भाजपा कार्यालय आएंगी। रात में उनका दिल्ली प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।