Move to Jagran APP

VIDEO: Miss Jharkhand ने शहर के सबसे बड़े कचरे के ढेर पर किया कैटवॉक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Fashion Model Ram Walk on Garbage Jharkhand News मिस झारखंड रह चुकी फैशन मॉडल सुरभि ने कचरे पर कैटवॉक किया। उन्‍होंने रांची के झिरी में कचरे के पहाड़ को खत्म कराने के लिए रैंप वाक किया। वह करीब आधे घंटे तक कचरे पर चली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 03:48 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 09:06 PM (IST)
VIDEO: Miss Jharkhand ने शहर के सबसे बड़े कचरे के ढेर पर किया कैटवॉक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Ram Walk on Garbage, Jharkhand News मिस झारखंड रह चुकी फैशन मॉडल सुरभि ने कचरे पर कैटवॉक किया।

रांची, जागरण संवाददाता। मिस झारखंड रह चुकी सुरभी ने आज अचानक से कचरे के ढेर पर चलना शुरू कर दिया। उसे ऐसा करते देखकर लोग अचंभित रह गए। दरअसल, राजधानी रांची का कचरा झिरी में फेंका जाता है। झिरी में कचरे का पहाड़ बन गया है। रांची के रिंग रोड से गुजरते वक्त जब झिरी आता है, तो कचरे का बदबू लोगों को झेलना पड़ता है। कार व अन्‍य वाहनों में मौजूद लोग बदबू से बचने के लिए शीशा बंद कर लेते हैं। झिरी की समस्या को आम करने के लिए मिस झारखंड रह चुकी फैशन मॉडल सुरभि ने यहां कैटवॉक किया और वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद इसे वायरल किया गया। बताया गया कि झिरी में सुरभि का कैटवॉक तकरीबन आधे घंटे तक चला।

loksabha election banner

इसके बाद उन्‍होंने अन्य जगह वीडियो शूट किया गया। ड्रोन कैमरे से भी इसे फिल्माया गया है। सुरभि बताती हैं कि वह रिंग रोड से गुजरती थीं। तभी यह ख्याल आया कि इस समस्या से निजात के लिए नगर निगम और सरकार का ध्यान खींचने के लिए यहां कैटवॉक किया जाए। कैटवॉक के समय वह लाल ड्रेस पहने हुए थीं। इससे वह यह संदेश देना चाहती हैं कि अब बहुत हो चुका। कचरा प्रोसेसिंग के लिए रांची नगर निगम को कुछ करना पड़ेगा। इस फोटो और वीडियो को स्‍वतंत्र फोटोग्राफर प्रांजल ने शूट किया है।

सुरभि का कहना है कि उन्हें पहले तो कचरे पर कैटवॉक करना अटपटा लगा। लेकिन बाद में सामाजिक मुद्दे के लिए ऐसा करना स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि झिरी में एक महीने के अंदर तकरीबन 18478 टन कचरा जमा होता है। निगम यहां 150 ट्रैक्टर, 200 से अधिक छोटी गाड़ियों, 5 कापैक्टर मशीन और डंपर के जरिए कचरा डंप करता है।

कचरे के इस ढेर के कारण झिरी में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों की जिंदगी नरक बन गई है। इलाके के आसपास जितने भी क्षेत्र हैं, वहां के रहने वाले लोग बिना मच्छरदानी के सो नहीं सकते। हर तरफ मच्छर का अंबार है और अन्य बीमारियां भी होती रहती हैं। इसके अलावा हर वक्त लोगों को कचरे से आने वाली दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों का घरों में रहना भी दूभर हो चुका है।

'नगर निगम ने कचरे को रिसाइकिल करने की योजना तैयार कर ली है। यहां कचरा रिसाइकिल करने का प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। टेंडर भी हो गया है। जल्द ही झिरी में कचरा निस्तारण का प्लांट लगाया जाएगा। यहां कचरा से बिजली उत्पादन के अलावा प्लास्टिक के अन्य सामान बनाने की योजना है।' -मुकेश कुमार, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.