Move to Jagran APP

पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपी को मदद करने की पीड़िता ने की शिकायत

बसिया थाना क्षेत्र के एक दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से मुलााकत की और दुष्कर्म के आरोपी को बसिया थाना के अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारी द्वारा मदद करने की शिकायत की है। कहा कि महाबुआंग बानो थाना क्षेत्र के सेम्हातु सरनाटोली निवासी जितेन्द्र बड़ाईक के साथ उसकी मित्रता हुई।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:55 PM (IST)
पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपी को मदद करने की पीड़िता ने की शिकायत
पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपी को मदद करने की पीड़िता ने की शिकायत। जागरण

गुमला, संसू । बसिया थाना क्षेत्र के एक दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से मुलााकत की और दुष्कर्म के आरोपी को बसिया थाना के अनुसंधान कर्ता पुलिस पदाधिकारी द्वारा मदद करने की शिकायत की है। कहा कि महाबुआंग बानो थाना क्षेत्र के सेम्हातु सरनाटोली निवासी जितेन्द्र बड़ाईक के साथ उसकी मित्रता हुई। फिर अपने कमरे में उसके इच्छा के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाया। इस घटना की जानकारी घर वालों को देने और शादी करने के लिए दबाव बनाने पर वह शादी से इंकार कर दिया। न्याय के लिए उसने बसिया थाना में दुष्कर्म के आरोपी जितेन्द्र बड़ाईक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अर्जी की तो तीन बार उसे लौटा दिया गया।

loksabha election banner

बाद में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। जितेन्द्र बड़ाईक का पिता दंबग व्यक्ति है। जिस कारण पुलिस उन लोगों से मिला हुआ है। अनुसंधान कर्ता पुलिस अधिकारी तो यह भी कहता है कि जितेन्द्र का तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। अब उसे घर में रात में ईंट पत्थर से भी हमला किया जा रहा है। मेडिकल जांव और 164 के बयान के बाद चार लोगों की गवाही भी हो चुकी है। पीड़िता के अनुसार आठ मार्च 2021 को न्यायालय से आरोपी का जमानत खारिज हो गया है उसके बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.