Move to Jagran APP

रांची में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्‍कर्म, चार गिरफ्तार

रांची के तुपुदाना में दो नाबालिग लड़कियों से चार लोगों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें दो नाबालिग हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 07:31 PM (IST)
रांची में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्‍कर्म, चार गिरफ्तार
रांची में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्‍कर्म, चार गिरफ्तार

रांची, जेएनएन। झारखंड में रांची के तुपुदाना में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में गुरुवार की रात दो नाबालिगों से चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में दो नाबालिग हैं। नाबालिगों से दुष्कर्म करने वालों में दो पूर्व परिचित हैं। इसका फायदा उठाकर सोदाग इलाके के सुनसान जगह पर ले गए। जहां चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात अपने चचेरी बहन से मिलने गई थी, इसी क्रम में दो पूर्व परिचित युवक वहां पहुंच गए। इसके बाद बाइक पर बैठाकर दोनों को ले गए। वहां दो और बदमाश पहुंचे और उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले माह खूंटी में अड़की थाना स्थित कोचांग में पांच युवतियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। सभी युवतियां 18 से 22 वर्ष की हैं। ये इलाके में मानव तस्करों के खिलाफ अभियान चलाती थीं। अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम देकर यह बता दिया कि यहां किसकी हुकूमत चलती है। उन्हें पुलिस-प्रशासन का अब खौफ नहीं रहा। घटना मंगलवार की है। बुधवार रात से पुलिस की सुगबुगाहट शुरू हुई। गुरुवार सुबह से पुलिस हरकत में दिखी। मामले की जांच के लिए पहुंचे डीआइजी ने कहा कि प्रथम दृष्टया इस घटना में पत्थलगड़ी समर्थकों का हाथ नजर आ रहा है।

स्वयंभू नेताओं ने इस इलाके में पत्थलगड़ी कर रखी है। यहां पुलिस और प्रशासन के प्रवेश पर पाबंदी का बोर्ड लगा रखा है। यही वजह है कि घटना के कई घंटे बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी हो पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.