प्यार पर लगा पहरा तो प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका ने हाथ की नस काटी-प्रेमी ने खाया जहर
प्रेमिका ने प्रेमी के सामने हाथ की नस काट ली तो कुछ ही देर में प्रेमी ने जहर खा लिया। दोनों को उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। नाबालिग प्रेमी फिलहाल रिम्स में भर्ती है।
रांची, जेएनएन। नामकुम टंगटंग टोली में नाबालिग प्रेमी जोड़ों के अजग-प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। प्रेमिका ने प्रेमी के सामने हाथ की नस काट ली, तो कुछ ही देर में प्रेमी ने जहर खा लिया। दोनों को उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। नाबालिग प्रेमी फिलहाल रिम्स में भर्ती है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। नामकुम टंगटोली में प्रेमी अपने रिश्तेदार के घर रहता है। नामकुम के एक स्कूल में नवीं कक्षा का छात्र है। वह मूल रूप से बुंडू का रहने वाला है।
शुक्रवार की दोपहर प्रेमी के घर उसकी नाबालिग प्रेमिका पहुंची। वह उसके साथ रहना चाह रही थी। इसपर नाबालिग प्रेमी के रिश्तेदार ने मना किया और लड़की को भागने के लिए कहा। कुछ ही देर में लड़की के परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। इसपर प्रेमिका ने ब्लेड से अपना नस काट लिया। उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही देर में इधर प्रेमी ने भी जहर खा लिया। उसका कहना था जब प्रेमिका नहीं रहेगी, तो मैं भी जान दे दूंगा।
पुलिस ने की मामले को दबाने की कोशिश
घटना की सूचना नामकुम थाने की पुलिस को दी गई। नामकुम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि बिना रिपोर्ट दर्ज करवाए ही पुलिस लौट गई। पुलिस ने इस मामले को दबाने की कोशिश भी की। इधर, परिजन भी समझौता की कोशिश में लगे है। दोनों के परिजन केस दर्ज करवाना नहीं चाहते। घटना की सूचना मिलने के बाद वहां आसपास के लोग जुट गए थे। स्थानीय लोगों ने सीडब्ल्यूसी को भी इसकी सूचना दी है।