Move to Jagran APP

नारी निकेतन की 13 फीट ऊंची चारदीवारी फांदकर फरार हुई नाबालिग छात्रा

काके अरसंडे के नारी निकेतन की 13 फीट ऊंची चारदीवारी फांदकर 16 वर्ष की एक नाबालिग छात्रा फरार हो गई है।

By Edited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 01:38 PM (IST)
नारी निकेतन की 13 फीट ऊंची चारदीवारी फांदकर फरार हुई नाबालिग छात्रा
नारी निकेतन की 13 फीट ऊंची चारदीवारी फांदकर फरार हुई नाबालिग छात्रा

जेएनएन, रांची/काके : काके अरसंडे स्थित नारी निकेतन की 13 फीट चारदीवारी फांदकर 16 वर्ष की नाबालिग फरार हो गई। घटना मंगलवार की है। नाबालिग कांटाटोली निवासी निकीता कच्छप पिता सुशील कच्छप है। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय नारी निकेतन में वहां रहने वाली महिलाएं और युवतियां प्रार्थना कर रही थी। उसी दौरान भाग निकली। प्रार्थना के बाद साथ रहने वाली युवतियों ने ढूंढा तो वह नहीं मिली। इसके बाद उसे सभी ढूंढने लगे। मगर न तो वह निकेतन के वार्ड में मिली और न ही अन्य जगहों पर।

loksabha election banner

इसी बीच किचन का दरवाजा खुला देखकर कर्मियों ने अंदाजा लगाया कि नाबालिग इसी रास्ते से बाहर निकली और मुख्य द्वार को फाद कर फरार हो गई होगी। इस मामले में वार्डन मानी कुंकल के बयान पर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस नाबालिग की बरामदगी का प्रयास कर रही है। इधर नारी निकेतन की ओर से नाबालिग लड़की के भागने की खबर सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष व सदस्यों के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी को भी दी गई। लेकिन न तो मामले की जानकारी लेने सीडब्ल्यूसी सदस्य पहुंचे और न ही जिला कल्याण पदाधिकारी।

पहले भी प्रेमाश्रय से भाग चुकी है नाबालिग : नाबालिग 16 जून 2018 को पतरातू घाटी में भटकती मिली थी। पिठोरिया पुलिस ने उसे सीडब्ल्यूसी रांची के समक्ष प्रस्तुत किया था। वहां से उसे रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रेमाश्रय भेज दिया था। प्रेमाश्रय में कुछ दिन रहने के बाद वह भाग निकली थी। भागने के बाद वह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में बरामद हुई थी। इसके बाद वापस लाकर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस बार सीडब्ल्यूसी ने बीते 25 जुलाई को कांके के नारी निकेतन भेज दिया। वहां रहने के दौरान अचानक भाग निकली। सीडब्ल्यूसी से नाबालिग की कई बार काउंसिलिंग की। लेकिन वह अपना, पिता का नाम और पता कांटाटोली कब्रिस्तान बताती है। सत्यापन पर उसका पता नहीं मिल रहा है।

पहले भाग चुकी हैं पांच लड़कियां : नारी निकेतन से पहले भी पाच लड़किया भाग चुकी है। भागी लड़कियों में से एक भी अब तक बरामद नहीं हो सकी है। लड़कियों के भागने की लिखित शिकायत नारी निकेतन ने काके पुलिस को दी थी। भागी सभी युवतियां अलग-अलग जगह की रहने वाली थी। सभी भटकती मिली थी।

सुरक्षा पर उठा सवाल : नारी निकेतन से नाबालिग के भागने पर सुरक्षा में सवाल खड़ा हो रहा है। सवाल उठता है कि नारी निकेतन की चहारदिवारी 13 फीट ऊंची है। प्रवेश के लिए दो दरवाजे हैं। दोनों दरवाजों में ताला लगा रहता है। इसके लिए दो गार्ड की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा लड़कियों की देखभाल के लिए भी कई कर्मचारी मौजूद हैं। फिर भी नाबालिग भाग निकली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.