Move to Jagran APP

प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की ने थाने में खाया जहर

प्रेमी के घर से थाने लाई गई लड़की ने वॉशरुम में जाकर कीटनाशक पी ली, उसके बाद इलाज के लिए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 01:47 PM (IST)
प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की ने थाने में खाया जहर
प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की ने थाने में खाया जहर

रांची, जेएनएन। एक नाबालिग लड़की ने प्रेम प्रसंग में रविवार को खलारी थाना परिसर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद खलारी थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल उक्त लड़की को आनन-आनन में डकरा सेंट्रल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। यहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया।

loksabha election banner

सूचना पाकर खलारी डीएसपी  पुरुषोत्तम कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक लड़की का इलाज रिम्स में चल रहा है तथा उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार लड़की आज सुबह अपने प्रेमी के घर पहुंची, तो लड़के के परिवारवालों ने लड़की को खलारी थाना ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस मामले को लेकर जांच-पड़ताल कर ही रही थी। इसी क्रम में लड़की ने बाथरूम जाने की बात कही। थाना में कार्यरत महिला लड़की को बाथरूम ले गई। जहां पर लड़की ने कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के बाद उसे उल्टी होने लगी। उसे तत्काल डकरा अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में खलारी डीएसपी ने बताया कि लड़की का पूर्व में खलारी के ही एक नाबालिग लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.