Move to Jagran APP

झारखंड के मंत्रियों को मिली 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की जवाबदेही, जिलावार अध्यक्ष घोषित

झारखंड के सभी ज‍िलों के ल‍िए बीस सूत्री अध्‍यक्षों की घोषणा कर दी गई है। मंत्र‍ियों को उनके ज‍िले भी आवंट‍ित कर द‍िए गए हैं। सोमवार को ही योजना और व‍िकास व‍िभाग की ओर से इस संबंध में अध‍िसूचना जारी की गई।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:59 PM (IST)
झारखंड के मंत्रियों को मिली 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की जवाबदेही, जिलावार अध्यक्ष घोषित
रांची ज‍िले की ज‍िम्‍मेदारी मंत्री जगन्नाथ महतो को दी गई है। जागरण

रांची, (राज्य ब्यूरो) : झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नामों पर मुहर लग गई है। झारखंड सरकार के मंत्रियों को राज्य के सभी जिलों के लिए जिलावार 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। सोमवार को इस संबंध में योजना एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। पांच मंत्र‍ियों को तीन-तीन ज‍िले की ज‍िम्‍मेदारी म‍िली है। चार मंत्र‍ियों को दो-दो ज‍िलों की ज‍िम्‍मेदारी म‍िली है। वहीं, एक मंत्री को स‍िर्फ एक ज‍िले की ज‍िम्‍मेदारी म‍िली है।

loksabha election banner

इन ज‍िलों के ये मंत्री बनाए गए समिति के अध्यक्ष

  • साहिबगंज, गोड्डा व बोकारो - आलमगीर आलम
  • खूंटी, सिमडेगा व गुमला - रामेश्वर उरांव
  • दुमका, देवघर व जामताड़ा - चंपई सोरेन
  • पाकुड़, पलामू व लातेहार - जोबा मांझी
  • रामगढ़,लोहरदगा व हजारीबाग - सत्यानंद भोक्ता
  • धनबाद, सरायकेला-खरसावां - बन्ना गुप्ता
  • गढ़वा, पश्‍च‍िमी स‍िंंहभूम (चाईबासा) - बादल पत्रलेख
  • चतरा, पूर्वी स‍िंंहभूम (जमशेदपुर) - मिथिलेश कुमार ठाकुर
  • कोडरमा और गिरिडीह - हफिजुल हसन
  • रांची - जगन्नाथ महतो

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.