Move to Jagran APP

गरीबों का मुफ्त आशियाना: सीपी सिंह ने खादगढ़ा बस स्टैंड में आश्रय गृह का किया उद्घाटन Ranchi News

Jharkhand. शहर के बाहर से आने वाले वैसे लोग जो होटल में नहीं रह सकते उनके लिए रांची नगर निगम महिला व पुरुष दोनों के लिए अलग आश्रय गृह का निर्माण किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 03:06 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 03:06 PM (IST)
गरीबों का मुफ्त आशियाना: सीपी सिंह ने खादगढ़ा बस स्टैंड में आश्रय गृह का किया उद्घाटन Ranchi News
गरीबों का मुफ्त आशियाना: सीपी सिंह ने खादगढ़ा बस स्टैंड में आश्रय गृह का किया उद्घाटन Ranchi News

रांची, जासं। बाहर से आने वाले गरीब लोगों को राजधानी रांची में आश्रय के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने शनिवार को रांची स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर में दो आश्रय गृह का उद्घाटन किया। शहर के बाहर से आने वाले वैसे लोग जो होटल में नहीं रह सकते हैं, उनके लिए रांची नगर निगम ने आश्रय स्थल का निर्माण किया है। महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग भवन बनाए गए हैं। प्रत्येक में 50 बेड की व्यवस्था है।
यहां शौचालय की भी व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही एक स्वीपर और एक अटेंडेंट की नियुक्ति भी की जाएगी। इस दौरान पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि आश्रय गृह एंटी सोशल एलिमेंट्स का अड्डा ना बने, यह सुनिश्चित करना होगा। मौके पर रांची की मेयर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय और अन्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.