Move to Jagran APP

कैसे भरेगा झारखंड का खजाना; चार महीने में 14 फीसद ही उगाही कर पाया खान विभाग

खान विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में 240 करोड़ रुपये अधिक वसूली की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 01:11 PM (IST)
कैसे भरेगा झारखंड का खजाना; चार महीने में 14 फीसद ही उगाही कर पाया खान विभाग
कैसे भरेगा झारखंड का खजाना; चार महीने में 14 फीसद ही उगाही कर पाया खान विभाग

रांची, राज्य ब्यूरो : खान विभाग भले ही पिछले वर्ष की तुलना में 240 करोड़ रुपये अधिक वसूली से राहत महसूस कर रहा हो, लेकिन वास्तविकता में लक्ष्य की तुलना में यह उपलब्धि बहुत ही पीछे है। यह हाल तब है जब चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य बढ़ाया ही नहीं गया है।

loksabha election banner

पिछले वर्ष वास्तविकता से कहीं अधिक लक्ष्य होने के कारण लक्ष्य को कम करते हुए वास्तविक आंकड़ों तक ही रखा गया और इसी हिसाब से जिलों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। लक्ष्य प्राप्ति में धनबाद, चाईबासा, गोड्डा और रामगढ़ जैसे जिलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जबकि रांची, बोकारो और चतरा जैसे जिलों का प्रदर्शन खराब रहा है।

वित्तीय वर्ष के चार महीने पूरे होने के बाद खान विभाग को प्राप्त राजस्व उत्साह बढ़ाने वाला नहीं है। जहां 85 सौ करोड़ रुपये राजस्व उगाही का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं वास्तविकता में पहले चार महीनों की वसूली 1212 करोड़ रुपये है जो कि महज 14 फीसद होता है। दरअसल, यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक दिखती है लेकिन लक्ष्य के लिहाज से देखें तो हालत खराब है। अब तक 33 फीसद राशि की वसूली हो जानी चाहिए थी। अधिक राशि वसूली के पीछे कोल आधारित उद्योगों से संबंधित जिलों में इस वित्तीय वर्ष में अधिक वसूली हुई है। इसी कारण से राशि कुछ बढ़ी हुई दिख रही है। गोड्डा में नए खदान खुलने का भी सरकार को फायदा हुआ है। दूसरी ओर रांची में पिछले वर्ष की तुलना में वसूली एक चौथाई के आसपास हुई है।

कहां-कितना राजस्व प्राप्त हुआ

जिला जुलाई जुलाई

17-18 18-19

धनबाद 300.02 358.64

बोकारो 92.37 65.70

गिरिडीह 5.04 5.21

हजारीबाग 11.90 47.57

रामगढ़ 117.88 156.77

चतरा 100.91 87.91

कोडरमा 1.66 2.27

रांची 39.40 10.89

खूंटी 3.71 4.18

लोहरदगा 2.35 3.58

गुमला 6.58 9.44

सिमडेगा 4.64 4.81

जमशेदपुर 15.06 16.45

चाईबासा 155.64 229.02

सरायकेला 4.91 3.00

पलामू 33.67 46.47

लातेहार 10.64 10.20

गढ़वा 1.74 6.03

दुमका 6.20 8.07

जामताड़ा 2.24 1.93

गोड्डा 28.19 88.17

पाकुड़ 11.08 15.58

साहिबगंज 12.36 10.63

देवघर 3.66 19.38

कुल 971.95 1212.01

(नोट : राशि करोड़ में )


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.