Move to Jagran APP

MGNREGA SCAM: मनरेगा में नीचे से ऊपर तक खेल... 51 करोड़ डकारे, रिकवरी महज 87 लाख...

MGNREGA SCAM झारखंड में मनरेगा में नीचे से ऊपर तक लूट मची हुई है। यहां जांच के दौरान 51 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी गई थी लेकिन अबतक महज 87 लाख की रिकवरी हो पाई है। ऐसे में पूरा सिस्‍टम एक बार फिर से कठघरे में खड़ा हो गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 12:16 AM (IST)
MGNREGA SCAM: मनरेगा में नीचे से ऊपर तक खेल... 51 करोड़ डकारे, रिकवरी महज 87 लाख...
MGNREGA SCAM: झारखंड में मनरेगा में नीचे से ऊपर तक लूट मची हुई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। MGNREGA झारखंड में मनरेगा से जुड़े घपले-घोटाले नियमित अंतराल पर सामने आते रहते हैं, कुछ स्वीकारें जाते हैं कुछ नहीं। इस बीच वर्ष 2017-21 के बीच के 51 करोड़ से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी से जुड़े मामले अधिकृत तौर पर पकड़ में आए, अब इस राशि की रिकवरी में ग्रामीण विकास विभाग का पसीना छूट रहा है। मनरेगा के सोशल ऑडिट में पकड़ी गई इस वित्तीय गड़बड़ी को लेकर भारत सरकार का रुख भी सख्त हुआ है। नियमित बैठकों और रिव्यू के बाद भी अब तक महज 87 लाख की वसूली हो सकती है।

loksabha election banner

झारखंड में मनरेगा की वित्तीय गड़बड़ी से जुड़े मामलों की संख्या 92 हजार से अधिक है और इससे जुड़ी राशि 51.32 करोड़। संख्या के लिहाज से सर्वाधिक मामले गिरिडीह, पश्चिम व पूर्वी सिंहभू व बोकारो से सामने आए हैं जबकि राशि के लिहाज से गढ़वा, रामगढ़ व गिरिडीह से। ये आंकड़े ग्रामीण विकास विभाग की ओर से की गई हालिया समीक्षा बैठक में सामने आएं हैं। विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि रिकवरी नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

बता दें कि जमीनी स्तर पर मनरेगा की योजनाओं के लिए सीधे तौर पर संबंधित जिले के प्रखंड विकास अधिकारी, योजना से जुड़े सहायक अभियंता-कनीय अभियंता और कंप्यूटर ऑपरेटर होते हैं। लाभुक के चयन से लेकर उसे काम के एवज में भुगतान का सीधा वास्ता इन्हीं अधिकारियों व कर्मचारियों से होता है। ग्रामीण विभाग की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि या तो राशि वापस की जाए या जिस योजना के मद में राशि रिलीज की गई है, उसे तत्काल पूरा किया जाए। 

अब तक कुछ ऐसी है रिकवरी की स्थिति

जिला कुल राशि रिकवरी प्रतिशत

  1. गुमला 85,36,138 10,49,642 12.3
  2. हजारीबाग 2,42,75,903 22,88,421 9.4
  3. रांची 2,17,62,905 15,83,891 7.3
  4. देवघर 1,04,40,395 5,96,674 5.7
  5. सिमडेगा 25,95,348 1,26,085 4.9
  6. लोहरदगा 18,60,055 77,246 4.2
  7. गढ़वा 5,93,14,201 15,19,060 2.6
  8. सरायकेला 52,99,185 78,312 1.5
  9. पाकुड़ 1,66,85,338 1,95,682 1.2
  10. गोड्डा 2,88,20,520 3,26,801 1.1
  11. साहिबगंज 2,87,01,455 2,44,729 0.9
  12. लातेहार 1,49,25,350 1,16,122 0.8
  13. पू. सिंहभूम 40,81,924 24,766 0.6
  14. दुमका 2,36,39,818 1,00,734 0.4
  15. रामगढ़ 4,93,64,532 1,89,121 0.4
  16. चतरा 1,46,21,214 49,257 0.3
  17. जामताड़ा 1,04,64,561 26,710 0.3
  18. बोकारो 1,28,69,057 28,390 0.2
  19. गिरिडीह 4,03,12,915 41,994 0.1
  20. कोडरमा 61,32,925 6,098 0.1
  21. पलामू 6,37,03,910 45,133 0.1
  22. प. सिंहभूम 3,13,72,167 20,130 0.1
  23. खूंटी 46,60,003 1000 0.1
  24. धनबाद 2,88,02,839 1000 0.1

कुल 51,32,42,658 87,36,998 1.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.