Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: सर्द हुई झारखंड की हवा, दो-तीन दिनों में और गिरेगा तापमान; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान के तहत दो व तीन दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 12.0 व चार-पांच दिसंबर को 10.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 10:01 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: सर्द हुई झारखंड की हवा, दो-तीन दिनों में और गिरेगा तापमान; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: सर्द हुई झारखंड की हवा, दो-तीन दिनों में और गिरेगा तापमान; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update शनिवार की रात से ही मौसम सर्द हो चुका है। रविवार को सूर्य की किरणें भी पूर्व की अपेक्षा हल्की रही। शाम ढलते ही लोग ठंडी हवा सर्द मौसम का अहसास कराती रही। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के तहत दो व तीन दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 12.0 व चार-पांच दिसंबर को 10.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि आगामी चार दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा।

loksabha election banner

इधर, रविवार को रांची के अधिकतम तापमान में 1.0 व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 0.4 व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पूरे राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा की संभावना है। 

रविवार का तापमान (डिसे. में)

शहर    अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची       25.8       13.4
  2. जमशेदपुर  29.1       16.4
  3. डालटनगंज 27.8       14.9

शनिवार का तापमान (डिसे. में)

शहर      अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची        26.2       14.4
  2. जमशेदपुर   30.0       15.5
  3. डालटनगंज  30.2       16.6

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.