Jharkhand Weather Update: अगले चार दिनों में बढ़ेगी ठंड, सर्दी में रहें सर्तक Ranchi News
Jharkhand Weather Update रांची मौसम विभाग ने बताया कि रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी जिससे ठंड बढ़ेगी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 09:12 AM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 10:22 AM (IST)
रांची, जासं। Jharkhand Weather Update 14 दिसंबर से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि खासकर रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि आगामी चार दिनों तक सुबह में हल्के कोहरे की धुंध होगी। उसके बाद आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24-25 व न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सामान्य तापमान की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान 1.0 की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
सोमवार का तापमान (डिसे. में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
- रांची 23.8 12.2
- कांके 23.6 10.9
- जमशेदपुर 28.2 15.4
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें