स्वस्थ मन के लिए स्वच्छता है बेहद जरूरी
दैनिक जागरण के महा अभियान मेरा भारत स्वच्छ के तहत टीम ने वार्ड नं 5 में पहुंचकर लोगों के बीच पहुंचकर जागरूकता फैलाई। 21 स्वच्छता के सिपाहियों को सम्मानित किया गया। सफाई के लाभ बताए गए।
जागरण संवाददाता, रांची :
लगातार अपने अभियान मेरा भारत स्वच्छ के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही दैनिक जागरण की टीम शनिवार को वार्ड- 5 में पहुंची। बूटी स्थित गुलमोहर अस्पताल के करीब पार्षद गायत्री देवी की उपस्थिति में 21 लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें निगम के स्वच्छता के सिपाही भी शामिल थे। गलियों और मुहल्लों को साफ रखने का काम इन्हीं स्वच्छता के सिपाहियों के जिम्मे रहता है। ऐसे में समाज के प्रति इनके दायित्व और निरंतर सेवा के लिए इनका मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम में पार्षद द्वारा सभी कर्मियों को दैनिक जागरण का सर्टिफिकेट दिया गया। पार्षद गायत्री देवी ने कहा कि घर को साफ कर हम अपने घर का कूड़ा बाहर फेंक देते हैं। लेकिन पूरे शहर को साफ करने वाले ही स्वच्छता के सच्चे सिपाही हैं।
सम्मान समारोह में वार्ड की समस्याओं और बेहतर सफाई पर भी विचार किया गया। अधिक क्षेत्रफल में भी कम कर्मियों की मदद से कैसे पूर वार्ड को साफ किया जा सकता है इसपर चर्चा हुई। कर्मियों ने भी पार्षद के सामने अपनी बातें रखीं जिसे पार्षद ने दूर करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में स्वच्छता के सिपाहियों को लोगों को जागरुक करने के लिए कहा गया। नालियों में कूड़ा ना फेंकने, गीला और सूखा कूड़ा अलग करने और कूड़ेदान का प्रयोग करने जैसे संदेश लोगों को देने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में पार्षद सहित सभी लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। ये हुए सम्मानित -
ननकी मुंडा, बंधनी देवी, तीर्थ मुनी देवी, लक्ष्मी देवी, बलकहा महतो, शांति देवी, सविता देवी, मुनेश महतो, फगुआ भगत, अमन कुमार यादव, चारो मुंडा, शंकर कुमार, निलेश नायक, नीलम देवी, सुनीता देवी,
माला देवी, गीता देवी, संजोती देवी, धनेश्वरी देवी, राजेश नायक ।
शहर की सफाई हम सबकी जिम्मेवारी है। सबको अपनी जिम्मेवारी का एहसास होना जरूरी है। हम यहां वहां कचरा नहीं फेंके और सफाई के लिए संकल्पित रहें।
: गायत्री देवी, पार्षद, वार्ड 5। हम सबको लोगों के सपोर्ट की जरूरत है। गंदगी में रहने से बीमारियां फैलती हैं। लोगों से आग्रह है कि वे कूड़ेदान में ही कुड़ा डालें। नाली में कभी कचरा ना डालें।
राजेश साहू, वार्ड सुपरवाइजर। हमारा वार्ड बड़ा है और यहां कर्मी कम हैं। लेकिन फिर भी सभी को सफाई के लिए जागरुक किया जा सकता है। हम सब प्रयासरत हैं और बेहतर काम कर रहे हैं।
: कुंदन कुमार, पार्षद सहयोगी। सफाई हम सबकी जिम्मेवारी है। किसी एक पर यह बोझ नहीं छोड़ नहीं सकते हैं। घर की सफाई के समय ध्यान रखें की स्वच्छता कर्मियों को परेशानी ना हो।
: पवन कुमार, पार्षद पति।
हमें अपने मोहल्ले में सफाई के लिए लोगों को जागरुक करने की जरूरत है। अभी भी कई लोग साफ-सफाई को ले कर पूर्णत: जागरुक नहीं हैं। उन्हें इसका महत्व बताना होगा।
: मुन्नी पहान। घर के दरवाजे से ही स्वच्छता की शुरुआत होती है। हम जैसे अपने घर को साफ रखते हैं वैसे ही अपने मोहल्ले के लिए भी प्रयास करें। ऐसा कर के हम स्वच्छ समाज का निर्माण करें।
संगीता देवी।
गीला और सूखा कचरा को अलग करने की प्रवृत्ति अभी तक नहीं आई है। लोगों को इसके लिए जागरुक करने की जरूरत है। हम सबको सामने आना होगा।
: उषा देवी।
सफाई एक दिन का काम नहीं है। रोजाना करने के लिए कोई दबाव नहीं, अंदर से इच्छा रहनी चाहिए। लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताने की जरूरत है।
कश्मानी देवी।