Move to Jagran APP

झारखंड कांग्रेस का सदस्‍यता अभियान 12 से, भव्य शुभारंभ की तैयारी

Jharkhand. प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि 21वीं शताब्दी में युवाओं की राजनीति में बढ़ती रुचि को देखते हुए युवा वर्ग को कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 12:30 PM (IST)
झारखंड कांग्रेस का सदस्‍यता अभियान 12 से, भव्य शुभारंभ की तैयारी
झारखंड कांग्रेस का सदस्‍यता अभियान 12 से, भव्य शुभारंभ की तैयारी

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य में सदस्यता अभियान के भव्य शुभारंभ की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने सीनियर नेताओं के साथ रणनीति भी तैयार की। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य सीनियर नेता मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूरे राज्य में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा और आम लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

21वीं शताब्दी में युवाओं की राजनीति में बढ़ती रुचि को देखते हुए युवा वर्ग को कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दूबे, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी आदि मौजूद थे।

प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि आगामी 12 फरवरी को सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर आमजनों को सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान की लांचिंग के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य सरकार के मंत्री, माननीय सांसद, माननीय विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, जोनल कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित रहेंगे।

नए सदस्यों को बिना पद के दो साल गुजारने होंगे

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो लोग दूसरे दलों से पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, वे सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे के समक्ष आवेदन देंगे एवं दो साल तक बिना पद के पार्टी की सेवा करेंगे। यह भी शर्त होगी कि ऐसे नेता तीन वर्षों तक किसी भी चुनाव के लिए टिकट की मांग नहीं करेंगे।

साथ ही साथ इस बात पर भी बैठक में सहमति बनी है कि जिन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, ऐसे लोगों को कम से कम पांच वर्षों तक पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। शाहदेव ने बताया कि सदस्यता अभियान के शुभारंभ में समाज के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। जिला, प्रखंड, पंचायत एवं गांवों में शिविर लगाकर सदस्य बनाए जाने की योजना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.