Move to Jagran APP

नौ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य हड़ताल पर Ranchi News

Jharkhand. संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर रांची स्थित कार्यालय के कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर हैं। EPFO के अनुसार जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 02:59 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 02:59 PM (IST)
नौ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य हड़ताल पर Ranchi News
नौ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य हड़ताल पर Ranchi News
रांची, जासं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को रांची स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर हैं। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर वे आंदोलनरत हैं। वे लंबित वेतन की विसंगतियां, रिक्त पदों पर बहाली, ग्रुप बी, सी, डी के पदों पर पदोन्नति, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग की विसंगतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के महासचिव पंकज कुमार ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक अधिकारियों के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.