अब रांची विवि के छात्रों को मिलेगा दुर्घटना बीमा का लाभ
जागरण संवाददाता रांची रांची विश्वविद्यालय एवं यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के बीच शुक्रवार क
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 01:49 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 01:49 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रांची : रांची विश्वविद्यालय एवं यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के बीच शुक्रवार को एक करार हुआ। इसके तहत स्नातक एवं स्नातकोतर के छात्रों का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। उम्मीद है कि अगले हफ्ते छात्रों के लिए सामूहिक स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने के लिए करार किया जाएगा। रांची विश्वविद्यालय झारखंड का पहला विश्वविद्यालय है जिसने अपने विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा प्रारंभ किया है। करार उप कुलसचिव डॉ. प्रीतम कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पांडेय, प्रति कुलपति डॉ. कामिनी कुमार, कुलसचिव डॉ. अमर कुमार चौधरी, छात्र संकाय अध्यक्ष डॉ. पीके वर्मा, वित्त पदाधिकारी डॉ. केके वर्मा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें