Move to Jagran APP

Mission One Million Smiles: मेकॉन ने जमा कराए 350 कंबल, जरूरतमंदों को बांटे गए गर्म कपड़े

Mission One Million Smiles Campaign Ranchi मुहिम के समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि रांची के जागरूक एवं संवेदनशील सामाजिक संगठनों व आम लोगों की ओर से उपरोक्त मुहिम के लिए लगातार गर्म कपड़े प्राप्त हो रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 05:49 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 06:01 PM (IST)
Mission One Million Smiles: मेकॉन ने जमा कराए 350 कंबल, जरूरतमंदों को बांटे गए गर्म कपड़े
रांची में जरूरतमंदों को कंबल दिए जा रहे हैं।

रांची, जासं। सामाजिक-प्रशासनिक प्रयासों से इस सर्दी में जरूरतमंद लोगों तक गर्म कपड़े पहुंचाने की मुहिम "मिशन वन मिलियन स्माइल्स" में योगदान स्वरूप मेकॉन लिमिटेड ने 350 कंबल जमा करवाए हैं। मेकॉन के महाप्रबंधक (सीएसआर) एसके बागे ने उप समाहर्ता संजय कुमार को उक्त कंबल सौंपे। संजय कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से उनका आभार व्यक्त किया है। मौके पर एसके बागे के अलावा मेकॉन की वरीय प्रबंधक अणिमा टोप्पो, विकास पांडेय तथा राकेश जायसवाल आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

लगातार संग्रहित हो रहे हैं गर्म कपड़े, जरूरतमंदों के बीच वितरण भी जारी

मुहिम के समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि रांची के जागरूक एवं संवेदनशील सामाजिक संगठनों व आम लोगों की ओर से उपरोक्त मुहिम के लिए लगातार गर्म कपड़े प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही साथ बड़ी संख्या में रांची जिले के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में इनका वितरण भी जरूरतमंद लोगों के बीच में किया जा रहा है। कहा कि इस नेक कार्य में रांची की सिविल सोसाइटी का इस तरह आगे आना सराहनीय एवं उत्साहजनक है।

जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और गर्म कपड़े का वितरण

दिव्यम फाउंडेशन की ओर से संचालित सामाजिक संस्था युवा सोच द्वारा कांके चैत्र के चिरौंदी में जरूरतमंदों के बीच कपड़ा, स्वेटर जैकेट का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सौरव राय, भावेश शर्मा, विवेक आनंद, गुरु देव होनहार, सलोनी श्रीवास्तव, रैना श्रीवास्तव, कृष्णा मिश्रा, निशांत चौहान व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था की ओर से लगातार जरूरतमंदों के लिए सहायता अभियान का संचालन किया जाता है।

वर्तमान में मौसम को देखते हुए लोगों को ठंड से बचाने की दिशा में संस्था कार्य कर रही है। इसके तहत पूर्व में भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया गया है। संस्था की तरफ से बताया गया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और गति पकड़ेगा। इस कार्य में मदद के लिए लोगों से सहयोग लिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.