इस बार देनी है मैट्रिक की परीक्षा तो न करें देर ; झारखंड में शुरू हो गया है मैट्रिक-इंटर का रजिस्ट्रेशन
छात्र-छात्राएं दस अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 02:07 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 02:07 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2019 के लिए गुरुवार से पंजीयन शुरू हो गया। यह 10 अक्टूबर तक चलेगा। चालान के माध्यम से बैंक में 26 अक्टूबर तक शुल्क जमा होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अनुसार विलंब शुल्क के साथ पंजीयन 25 से 31 अक्टूबर तक जमा किया जाएगा। इसके लिए बैंक में शुल्क दो नवंबर तक जमा होगा।
बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 27 सितंबर से ही पंजीयन शुरू हो गया है। यह 13 अक्टूबर तक चलेगा। पंजीयन के लिए राज्य के स्कूलों में छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी स्कूलों में अलग से रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें