रांची पहुंची मैरी कॉम, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
जासं, राची : सिल्ली स्टेडियम में आज से 20 दिसंबर तक चलने वाले गूंज महोत्सव को लेकर मैरी कॉम रांची पहुंची।
जासं, राची : सिल्ली स्टेडियम में आज से 20 दिसंबर तक चलने वाले गूंज महोत्सव को लेकर मैरी कॉम रांची पहुंची। रांची एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। गूंज महोत्सव का पहला दिन महिलाओं को समर्पित होगा। कार्यक्त्रम का उद्घाटन लंदन ओलंपिक में ब्राज मेडल जीतनेवाली मुक्केबाज मैरी कॉम करेंगी। मैरी कॉम ने 2001 में प्रथम बार नेशनल वुमंस बॉक्सिंग चौंपियनशिप जीती। अब तक वह 10 राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं। बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन करने के लिए भारत सरकार ने 2003 में उन्हे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया एवं 2006 में उन्हे पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2009 में उन्हें भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गाधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुनी गई। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्त्रीत्व को नई परिभाषा देकर अपने शौर्य बल से नए प्रतिमान गढ़ने वाली विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम 17 जून 2018 को वीरागना सम्मान से विभूषित किया गया।